: जिला शिक्षा अधिकारी के लिए पत्र लिख कर मनाया माहवारी दिवस
Wed, May 28, 2025
जिला शिक्षा अधिकारी के लिए पत्र लिख कर मनाया माहवारी दिवसहेमू साय की रिपोर्टचेतना चाइल्ड एंड वूमेन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा पंचायत कोटमसर में माहवारी दिवस के अवसर पर किशोरी बालिकाओं के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को मासिक धर्म (माहवारी) से संबंधित स्वच्छता, सावधानियों एवं शारीरिक-मानसिक समस्याओं के बारे में जागरूक करना था।कार्यक्रम को 2 सत्रो में पूर्ण किया प्रथम चरण में जानकारी सत्र: कार्यक्रम की शुरुआत में संस्था से हेमवती कश्यप और निकिता देव के द्वारा छात्राओं को माहवारी के दौरान एवं उससे पहले/बाद में आने वाली सामान्य समस्याओं जैसे कि दर्द, थकान, मूड स्विंग्स, कमजोरी, चिड़चिड़ापन आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही, स्वच्छता बनाए रखने के उपाय और संतुलित आहार की आवश्यकता पर ज़ोर दिया गया।तथा उपस्थित किशोरियों प्री व पोस्ट-मेंस्ट्रुएशन समस्याओं पर चर्चा करछात्राओं द्वारा अनुभव की गई प्री-मेंस्ट्रुएशन (माहवारी पूर्व) और पोस्ट-मेंस्ट्रुएशन (माहवारी उपरांत) समस्याओं को एकत्रित किया गया तथा उनके समाधान हेतु सुझाव दिए गए। दुसरे चरण में ज्ञापन प्रस्तुति:कार्यक्रम किया कार्यक्रम में चेतना संस्था के वालंटियर और पंचायत के नव नियुक्त सरपंच श्रीमती गेंनबती बघेल, स्वास्थ्य समिती के सदस्य गंगा नाग, के संयुक्त प्रतिनिधित्व में छात्राओं व स्वयं सेवक जयमनी द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी के लिए एक अनौपचारिक पत्र तैयार किया गया। इस पत्र में छात्राओं की समस्याओं, जैसे थकान, दर्द, चक्कर, मानसिक तनाव आदि का उल्लेख करते हुए विद्यालय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग की गई।यह कार्यक्रम छात्राओं के लिए अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक रहा। भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन आवश्यक है जिससे किशोरियों को स्वास्थ संबंधी जानकारी समय पर मिल सके।बस्तर सम्भाग हेडहेमु साय8770710680
: नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए शहर में निकला नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी
Sat, May 17, 2025
तेन सिंह ठाकुर
नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए शहर में निकला नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी
नगर पालिका क्षेत्र नारायणपुर के बखरूपरा वार्ड क्रमांक 7 एवं क्रमांक 6 में नगर पालिका अमला नगर के स्वच्छता और सौंदर्यीकरण के संबंध में हर गली मोहल्ले में दस्तखत दी जा रही है इस दौरान नालियों की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया , कुछ ही दिनों मे मानसून का आगमन होने जा रही है एसे मे जल भराव की स्तिथी से निपटने पूर्व तैयारी शुरू कर दी है ताकि पानी की निकासी आसानी से हो सके,वहीं सड़क के ऊपर लोगों द्वारा मालवा एकत्रित करके रखा गया है उन्हें समझाइए दिया गया तथा नोटिस भी दिया गया मुख्य मार्ग पर कहीं कहीं अतिक्रमण हुआ है उन्हें तत्काल हटाने कहा गया है जिससे मुख्य मार्ग पर आवागमन में असुविधा न हो।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष मुख्य नगर पालिका अधिकारी और कर्मचारियों की नजर एक ऐसे गुपचुप एवं चार्ट बनाने वाले व्यापारी पर नजर पड़ी जो शौचालय की बगल में चार्ट एवं गुपचुप बना रहा था। मामला बखरूपारा के वार्ड 07 भवानी चौक,एडका रोड स्थित चाट व्यापारी द्वारा लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है, ऐसी जगह में जहां शौचालय बिल्कुल निकट हो वहां पर गुपचुप बनाना एवं उसे जनता को परोसना बहुत ही हानिकारक हो सकता है , लोगों में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है,मुख्य नगर पालिका अधिकारी जी द्वारा स्वय संज्ञान मे लेकर चालानी कार्रवाई करने की बात कही इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष इंद्रकुमार जी उपाध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी ,इंजीनियर, कर्मचारी तथा नगर पालिका क्षेत्र वार्ड 07 के पार्षद कमलापति मिश्रा भी उपस्थित थे जिन्होंने देखकर हैरानी जताई तथा हथप्रद रह गए l इस तरह की कृत करने वालों पर तुरंत कार्रवाई हो ऐसा उनका कहना था lप्रधान सम्पादकतेन सिंह ठाकुर6264046084
: रेडक्रॉस डे के अवसर पर रक्तदान हेतु सहभागिता निभाने की अपील
Tue, May 6, 2025
तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्टरेडक्रॉस डे के अवसर पर रक्तदान हेतु सहभागिता निभाने की अपील नारायणपुर, 06 मई 2025// 8 मई दिन गुरुवार को “रेडक्रॉस डे” के उपलक्ष्य में जिला अस्पताल परिसरमें “रक्तदान - महादान” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में रक्तदाताओं की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है, ताकि ज़रूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।सभी शासकीय विभाग के अधिकारी विभाग के योग्य एवं इच्छुक अधिकारियों कर्मचारियों को इस पुनीत कार्य में भाग लेने हेतु प्रेरित करें एवं रक्तदान शिविर में सहभागिता प्रदान करें।प्रधान संपादकतेनसिंह ठाकुर6264046084