: ओपन जिम की हालत खराब , जिम्मेदारों को सुधि नहीं
Ten Singh Thakur
Sat, Jun 7, 2025
तेन सिंह ठाकुर
ओपन जिम की हालत खराब , जिम्मेदारों को सुधि नहीं
ओपन जिम की हालत खराब , जिम्मेदारों को सुधि नहीं
नारायणपुर नगर पालिका क्षेत्र और गांवों में लाखों रुपये की लागत से बने ओपन जिम की हालत खराब हैं। उपकरण टूट गए हैं और उनका सही उपयोग नहीं हो रहा है, जिससे जनता को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। अधिकारियों की लापरवाही और खामोशी से... कैसे होगा सेहत में सुधार, जब ओपन जिम ही पड़े हो बेकार बता दें कि ओपन जिम में विभिन्न प्रकार की करीब 12 उपकरण लगाए गए थे। जिन पर नगर वासी घूमने के साथ-साथ अपनी सेहत भी सुधार कर सके। रखरखाव के अभाव में ओपन जिम खुद बीमार पड़ गया है। जिम ए के ज्यादातर उपकरण या तो टूट गए हैं या उनमें जंग खा गया है। नगर पालिका परिषद में होने के बावजूद ओपन जिम के रखरखाव पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ये जिम, जो कभी लोगों को मुफ्त में व्यायाम करने की सुविधा देने के लिए बनाए गए थे, अब या तो खराब पड़े हैं या पूरी तरह से अनुपयोगी हो चुके हैं। लोगों का कहना है कि एक जिम पर तीन से पांच लाख रुपये तक खर्च हुए है। जिलेभर में इन्हें स्थापित कराया गया, लेकिन आज इनके हालात बद से बदतर बने हुए है। जिससे ओपन जिम के सेहत बेहद खस्ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ स्थानों पर ओपन जिम के उपकरण जंग खा रहे हैं, टूट गए हैं या उनके पुर्जे गायब हैं। बच्चों के खेलने के लिए भी ये सुरक्षित नहीं रह गए हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। कुछ स्थानों पर तो इन जिमों के आसपास कूड़ा-करकट जमा हो गया है, या फिर अतिक्रमण की समस्या है। लोगों का कहना है कि यह जनता के पैसे की बर्बादी है। उन्होंने सवाल उठाया है कि जब इन जिमों का रख-रखाव ही नहीं करना था, तो इन्हें बनाया क्यों गया। जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते गरीब और मध्यम वर्ग के लोग, जो महंगे जिम का खर्च नहीं उठा सकते, वे इस सुविधा से वंचित बने हुए हैं। वहीं, सबसे बड़ी चिंता का विषय संबंधित अधिकारियों की खामोशी है। जिम्मेदार अधिकारीयो और वार्डो के जनप्रतिनिधियो द्वारा इन जिमों की मरम्मत या रखरखाव के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। लोगों का मानना है कि जनप्रतिनिधि और अधिकारी इस मुद्दे पर आंखें मूंदे हुए हैं, जिससे उनकी जवाबदेही पर सवाल उठ रहे हैं। यह स्थिति दिखाती है कि कैसे अच्छी अच्छी से पहल भी उचित प्रबंधन और रख-रखाव के अभाव में विफल हो सकती हैं। लोगों को उम्मीद है कि प्रशासन जल्द ही इस ओर ध्यान देगा और इन ओपन जिमों को फिर से उपयोगी बनाएगा। ताकि जल्द आमजनता को भी इन ओपन जिम का लाभ मिलेगा। कुछ शरारती तत्वों के द्वारा ओपन जिम के उपकरणों को क्षति पहुंचाया गया या कुछ कुछ उपकरणों को चोरी कर लिया गया। जनता की मांग है कि ओपन जिम के टूटे उपकरणों को बदलाव किया जाए। ओपन जिम में उपकरण को नुकसान पहुंचाने वालों को चिन्हित किया जाए ,उपकरणों के रखरखाव पर दिया जाए ओपन जिम पार्क में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाए ओपन जिम में उपकरणों के सही इस्तेमाल किया जाए ओपन जिम में उपकरणों के रखरखाव की कोई व्यवस्था की जाय । प्रधान संपादक तेन सिंह ठाकुर 6264
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन