: सीजी फास्ट न्यूज़ 24 com की खबर की असर वन मंत्री के निर्देश पर विद्यालय में पेयजल समस्या का समाधान
Fri, Dec 13, 2024
तेन सिंह ठाकुर
नारायणपुर
सीजी फास्ट न्यूज़ 24 com की खबर की असर वन मंत्री के निर्देश पर विद्यालय में पेयजल समस्या का समाधानशहर बखरूपारा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ हिंदी माध्यम विद्यालय के प्रांगण मे स्थित नल से महीनो से दूषित पानी की समस्या बनी रही जिससे छात्र छात्राओं एवम स्कूल स्टाफ पानी की समस्या से जुझ रहे थे, खराब नल और दूषित जल के कारण पेय जल आपूर्ति पूर्णत: ठप हो गई थी , स्वच्छ पानी के अभाव मे कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था, ख़बर को सीजी फास्ट न्यूज़ 24.com ने प्रमुखता से प्रकाशित किया सीजी फास्ट न्यूज़ के प्रधान संपादक ने स्वयं ग्राउंड जीरो मे जाकर मुआयना किया और ख़बर को प्राराथमिकता से प्रकाशित किया था इसकी जानकारी मिलते ही वन मंत्री एवम स्थानीय विधायक केदार कश्यप में संज्ञान लेकर तत्काल नल मरम्मत के लिए अधिकारियों को निर्देशीत किया,विद्यालय प्रशासन ने पुष्टि की है की वर्तमान में पानी से संबंधित कोई समस्या नही है, नल की मरम्मत के लिए किए गए त्वरित प्रयासों से विद्यालय के छात्रों और स्कूल स्टाफ को राहत मिली है, स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इस कारण इसे सराहनीय कदम बतायाप्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर9424287547
: दूषित पानी बनी समस्य
Thu, Dec 12, 2024
दूषित पानी बनी समस्य
नारायणपुर जिला के शहर मध्य स्थित स्वामी आत्मानंद शा .उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम उच्च मा.विद्यालय बखरूपरा के प्रांगण में लगा नल (बोरिंग) से विगत कई दिनों से पीली मिट्टी युक्त पानी निकल रहा है , छुई युक्त मट मैला पानी लिकलने से पीने योग्य नही है, जिसके चलते बच्चों एवम स्कूल स्टाफ को पानी के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल प्रबंधन का कहना है की कई बार नारायणपुर नगर पालिका में इसकी सुचना दी गई किंतु समस्या जस की तस बनी हुई है चूंकि परिसर में प्राथमिक स्कूल से लेकर उच्च माध्यमिक विद्यालय का संचालन हो रहा है जिसमें 190 बच्चे एवम 10 स्टॉफ को नल से गन्दा पानी आने से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, आज अच्छी बात यह रही कि स्कूल के शिक्षक ने बताया की नारायणपुर नगर पालिका द्वारा टैंकर की व्यवस्था कराई गई जिससे बच्चो और स्कूल स्टॉफ को काफी राहत मिली। बुलन्द टाइम्स न्यूज़ के संभगीय हेड के द्वारा फोन में सपर्क कर नल से निकलने वाली दूषित पानी के बारे में अवगत कराया गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा जल्दी ही नल को सुधरवाने का आश्वाशन दिया गया lविज्ञापन एवम समाचार के लिए सम्पर्क करेंप्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर9424287547
: जिला विधिक सेव प्राधिकरण के सचिव ने किया उप जेल का निरीक्षण
Thu, Nov 28, 2024
नारायणपुर
28 नवम्बर 2024// जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोण्डागांव के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुश्री गायत्री साय के द्वारा उप जेल नारायणपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने उप जेल नारायणपुर में जिन बंदियों का जमानत आदेश न्यायालय द्वारा दिया गया है और जमानतदार पेश नहीं कर पा रहा है और ऐसे बंदी जिसका एक भी जमानत आवेदन पत्र न्यायालय में प्रस्तुत नहीं किया गया है उन प्रकरण की पैरवी हेतु विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से निःशुल्क अधिवक्ता नियुक्त करने के लिए विधिक साक्षरता शिविर आयोजित कर विधिक जानकारी दिया। रिटेनर अधिवक्ता श्री चन्द्र प्रकाश कश्यप द्वारा निःशुल्क अधिवक्ता के संबंध में एवं जमानत आदेश होने के पश्चात जितने राशि की जमानत पेश करने का आदेश होता है वह राशि या रकम न्यायालय में जमा करना नहीं होता है जमानत दार के भूमि स्वामी हक की ऋढ पुस्तिका या पट्टा के द्वारा जमानतदार प्रस्तुत करना होता है विधिक जानकारी दिया गया। सचिव द्वारा उप जेल का बैरकों, स्नान गृह, शौचालय, पानी की सुविधा, भंडारण एवं पाकशाला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उप जेल नारायणपुर के कर्मचारी एवं अधिकार मित्र घाशीराम नेताम और विवेक कश्यप उपस्थित थे।