: श्रमायुक्त छत्तीसगढ शासन द्वारा न्यूनतम वेतन निर्धारित
Wed, Apr 9, 2025
तेन सिंह ठाकुर
श्रमायुक्त छत्तीसगढ शासन द्वारा न्यूनतम वेतन निर्धारितनारायणपुर, 08 अप्रैल 2025// श्रमायुक्त कार्यालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 01 अपै्रल 2025 से 30 सितम्बर 2025 तक समाप्त होने वाले छः माही अवधि में अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सुचकांक में वृद्धि हो जाने के फलस्वरूप श्रमायुक्त छत्तीसगढ शासन द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम, 1948 के अंतर्गत अधिसूचित नियोजनों, शासकीय दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों एवं कर्मचारियों तथा कृषि श्रमिकों हेतु सम्पूर्ण छत्तीसगढ के लिए न्यूनतम वेतन की दरें निर्धारित की गई हैं, जिसमें अकुशल कृषि श्रमिक 9 हजार 180 रूपये प्रतिमाह, अनुसूचित नियोजन अंतर्गत अकुशल हेतु 10 हजार 656 रूपये, अर्द्धकुशल हेतु 11 हजार 306 रूपये, कुशल हेतु 12 हजार रूपय और उच्च कुशल हेतु 12 हजार 866 रूपये, शासकीय विभागों में नियोजन अंतर्गत अकुशल हेतु 10 हजार 656 रूपये, अर्द्धकुशल हेतु 11 हजार 306 रूपये, कुशल हेतु 12 हजार 86 एवं उच्च कुशल श्रमिकों कर्मचारियों हेतु 12 हजार 866 रूपये न्यूनतम वेतन दरें निर्धारित किया गया है, जो 01 अपै्रल से 30 सितम्बर 2025 तक देय होगा।
प्रधान सम्पादक
तेन सिंह ठाकुर
6264046084
: दो नवीन आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित गढ़बेंगाल व चांदागांव का गठन की तैयारी
Wed, Apr 9, 2025
तेन सिंह ठाकुर
02 नवीन आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित गढ़बेंगाल एवं चॉदागांव का होगा गठननारायणपुर, 09 अप्रैल 2025 // प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसाइटियों को पुनर्गठित करने के लिए छत्तीसगढ़ शासन, सहकारिता विभाग द्वारा जारी जिला नारायणपुर की प्राथमिक कृषि साख सहकारीसोसाइटियों की पुनर्गठन योजना 2025 एवं अनुसूची-एक, अनुसूचि-दो व अनुसूची-तीन को कार्यालय सहायक पंजीयक, सहकारी संस्थाएं नारायणपुर, लैम्पस समिति मुख्यालय एड़का एवं बेनूर तथा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. जगदलपुर की शाखा नारायणपुर के सूचना पटल पर अवलोकन हेतु 08 अपै्रल 2025 को चस्पा कर प्रकाशित कर दिया गया है। पुनर्गठन के फलस्वरूप जिला नारायणपुर में 02 नवीन आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित गढ़बेंगाल एवं चॉदागांव का गठन होना है। इस संबंध में प्रभावित एवं परिणामी सोसाइटी के सदस्य, सोसाइटियों एवं बैंक शाखा तथा अन्य के द्वारा दावा आपत्तियां 23 अपै्रल 2025 तक कार्यालय सहायक पंजीयक, सहकारी संस्थाएं नारायणपुर में प्रस्तुत किया जा सकता है।
प्रधान सम्पादक
तेनसिंह ठाकुर
6264046084
: अधीक्षिका सस्पेंड,कन्या छात्रावास मे गुणवत्ताहीन भोजन-
Mon, Apr 7, 2025
तेनसिंह ठाकुर
अधीक्षिका सस्पेंड,कन्या छात्रावास मे गुणवत्ताहीन भोजन- बीजापुर l कन्या छात्रावास में गुणवत्ताहीन भोजन पर छात्रावास अधीक्षिका को निलंबित कर दिया गया है। कन्या छात्रावास के निरीक्षण के दौरान संयुक्त संचालक शिक्षा ने बच्चों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता में कमी पाई थी। तब अधीक्षिका को भोजन की गुणवत्ता में सुधार हेतु चेतावनी दी गई थी। चेतावनी के बाद भी छात्रावास अधीक्षिका ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। जिसके चलते उन्हें निलंबित कर दिया है। बीजापुर जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक में स्थित कन्या पोटा केबिन कुटरु विकासखंड भैरमगढ़ जिला बीजापुर के निरीक्षण के दौरान बच्चों के लिए तैयार भोजन की क्वालिटी बेहद घटिया पाई गई। जली हुई चावल, दाल बेहद कम मात्रा में एवं बहुत पतली मिली। सब्जी अत्यंत कम मात्रा में एवं गुणवत्ता विहीन थी। संस्था में संचालित किए जाने वाले अभिलेख और पंजीयन में भारी अंतर मिला। पूर्व में भी निरीक्षण के दौरान अधीक्षिका शांति कश्यप को समझाइश एवं चेतावनी दी गई थी। इसके उपरांत में उनकी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं हो पाया। शांति कश्यप अधीक्षिका पोटा केबिन कुटरु को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। शांति कश्यप ने स्पष्टीकरण नोटिस का जो जवाब पेश किया वो संतुष्टिजनक नहीं मिला। इसलिए शांति कश्यप अधीक्षिका कन्या पोटा केबिन कुटरु ( मूल पद– शिक्षिका एलबी माध्यमिक शाला केतुलनार) को दोषी पाते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया। संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग जगदलपुर ने यह आदेश जारी किया है।प्रधान सम्पादकतेन सिंह ठाकुर6264046084