: बेल्जियम सेफर्ड नस्ल की सोना ने जीता रजत पदक
Fri, Apr 4, 2025
68वॉ ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट में छत्तीसगढ़ पुलिस की ओर से भाग लेते हुए जिला बीजापुर में तैनात बेल्जियम शेफर्ड नस्ल के विस्फोटक खोजी श्वान सोना ने जीता रजत पदक।
68वॉ ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट प्रतियोगिता में सारे राज्यों के पुलिस एवं केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों में तैनात विस्फोटक खोजी श्वानों के बीच दिनांक 10 फरवरी से 15 फरवरी तक रांची, झारखण्ड में (Explosive DOG Events) में विभिन्न प्रतियोगिता हुई।बीजापुर बीडीएस में तैनात Sniffer डॉग सोना ने प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आयोजन समिति झारखण्ड की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं रजत पदक से खोजी श्वान सोना को सम्मानित किया गया।पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ0 जितेन्द्र कुमार यादव द्वारा इस सफलता के लिए डॉग हैंडलर आरक्षक/21 सोमन कुमार रिगरी को बधाई देकर पुरूस्कृत किया गया।Sniffer Dog सोना एक बहुत ही शार्प और अनुभवी डॉग है, जो विगत 01 वर्ष से जिले में तैनात होकर बीडीएस टीम के साथ IED ढूंढने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।प्रधान सम्पादकतेन सिंह ठाकुर6264046084
: फिर आ ई डी का भेंट चढ़ा ग्रामीण, एक गंभीर रुप से घायल
Fri, Apr 4, 2025
तेन सिंह ठाकुर
नक्सलियों के लगाए आईईडी के चपेट में आकर 1 ग्रामीण की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
जड्डा और मरकुड गांव के बीच पगडंडी रास्ते पर हुई घटना।मृतक और घायल दोनों ग्रामीण कानागांव के निवासी हैफ़ूलझाडू के झाड़ी लेने जंगल में गए थे ग्रामीणलगातार बढ़ रही है नक्सल आईईडी के चपेट में आकर ग्रामीणों के मरने और घायल होने के घटना। ओरछा के कुरुषनार में भी हुई थी ग्रामीण के मृत्युघायल ग्रामीण को बेहतर इलाज के लिए नारायणपुर लाया जा रहा है।नारायणपुर पुलिस के द्वारा आईईडी डिटेक्शन के लिए विशेष अभियान में इस साल अब तक15 आईईडी जब्त किए गए है।नक्सल आईईडी में ग्रामीणों की मृत्यु नक्सलियों की बौखलाहट और आदिवासी विरोधी पक्ष को चिन्हांकित करता है माओवादियों द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के नीयत से क्षेत्र में आईईडी लगाया जाकर सुरक्षा बलों को टारगेट किया जा रहा है। उक्त घटनाओं को देखते हुए नारायणपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार आईईडी डिटेक्शन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 04.04.2025 को ग्राम कानागांव निवासी 1. राजेश उसेण्डी पिता गुज्जा उसेण्डी उम्र करीबन 25 वर्ष 2. रामलाल कोर्राम पिता स्व. सुखराम उसेण्डी उम्र करीबन 25 वर्ष दोनों फल झाडू तोड़ने ग्राम जड्डा-मरकूर के जंगल पहाड़ी की ओर गये थे फूल झाडू तोड़ रहे थे कि अचानक नक्सलियों द्वारा पूर्व से लगायें गए प्रेशर आईईडी ब्लास्ट हुआ जिसके चपेट में आने से राजेश उसेण्डी के दोनो पैर में गंभर चोटे आने से मौके पर मृत्यु हो गई और एक घायल ग्रामीण रामलाल कोर्राम के गला, मुंह ढूडी में चोटे आई है जिसे उपचार हेतु नारायणपुर अस्पताल लाया जा रहा है। लगातार बढ़ रही है नक्सल आईईडी के चपेट में आकर ग्रामीणों के मृत्यु और घायल होने के घटना। ओरछा क्षेत्रान्तर्गत कुरुषनार में भी हुई थी ग्रामीण के मृत्यु। नक्सल आईईडी में ग्रामीणों की मृत्यु नक्सलियों की बौखलाहट और आदिवासी विरोधी पक्ष को चिन्हांकित करता है सुरक्षा बलों द्वारा सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए इस साल 15 से अधिक आईईडी बरामद किया गया है। क्षेत्र से सर्चिंग व आईईडी डिटेक्शन की अभियान जारी है। पुलिस अधीक्षक नारायणपुर श्री प्रभात कुमार (भा.पु.से.) ने उक्त* घटनाओं को देखते हुए क्षेत्र के ग्रामीणों से अपील किया गया कि- क्षेत्र में आईईडी की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना देवें। ताकि समय रहते आईईडी को निकाला जा सके जिससे सुरक्षा बल, ग्रामीणों, विकास कार्य में लगे कर्मचारियों, शासकीय सेवको एवं वन्य प्राणी को जान माल की हानि होने से बचाया जा सकें।प्रधान सम्पादकतेन सिंह ठाकुर6264046084
: राज्यपाल श्री रमेन डेका ने बस्तर पंडुम में जनजातीय परिधान और आभूषण देख हुए अभिभूत*
Fri, Apr 4, 2025
रचना ठाकुर की रिपोर्ट
*राज्यपाल श्री रमेन डेका ने बस्तर पंडुम में जनजातीय परिधान और आभूषण देख हुए अभिभूत* दंतेवाड़ा, 04 अप्रैल 2025। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने बस्तर पंडुम में बस्तर सभी सातों जिले के जनजातीय समुदाय द्वारा लगाए गए स्टॉलों का तन्मयता के साथ अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनजातीय परिधान, वस्त्र, आभूषण सहित साज-श्रृंगार के विविध सामग्रियों को देख अभिभूत हुए और जनजातीय समाज के सदस्यों से रूबरू होकर इन सभी के बारे में जानकारी ली। राज्यपाल ने देवी-देवताओं के पूजा-अर्चना सहित वैवाहिक एवं अन्य संस्कारों में उपयोग करने वाले परम्परागत जनजातीय वाद्य यंत्रों ढोल, मांदर, मोहरी, तुहरी इत्यादि सहित जनजातीय समुदाय के जीवन शैली से संबंधित पर्यावर्णीय अनुकूल स्थानीय औजारों एवं कृषि यंत्रों को भी बारीकी से देखा और जानकारी प्राप्त कर जनजातीय समुदाय की समृद्ध संस्कृति को अद्वितीय निरूपित करते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।जिला ब्यूरो प्रमुख दंतेवाड़ारचना ठाकुर7000297169