: यात्री बसअनियंत्रित होकर पलटी, दर्जनों घायल।
Thu, Apr 17, 2025
तेन सिंह ठाकुर
यात्री बसअनियंत्रित होकर पलटी, दर्जनों घायल।
नारायणपुर से ओरछा की ओर जा रही बस्तर ट्रेवल्स की बस दोपहर 1:00 बजे अनियंत्रित होकर पलट गई बस क्रमांक सीजी 21 F09 26 यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार बस में 90 से 100 की संख्या में यात्री बैठे थे क्षमता से अधिक यात्री, तेज रफ्तार बस के तेज रफ्तार के कारण यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई ,बस के ड्राइवर की लापरवाही का खामियाजा यात्रीगण को भुगतना पड़ रहा है, वही नारायणपुर ओरछा मार्ग का खस्ता हाल होना भी समय-समय पर दुर्घटना का कारण बनते जा रहा है ,ग्रामीण और पुलिस वालों की मदद से तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया घायलों को नजदीकी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया 17 यात्रियों को चोटें आई है तथा दो यात्रियों को गंभीर चोटें आई है घायलों का जिला अस्पताल के महज दो डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा था। अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही साफ दिखाई दे रहा है घायल और परिजन अस्पताल परिसर में भटकते पाए गए क्योंकि 2 महीना से अधिक समय से एक्स-रे मशीन की खराबी के कारण आज घायलों का एक्सरा नहीं हो पा रहा था घायलाें को और उसके परिजनों को एक्सरा के लिए भटकना पड़ रहा था जिस कारण घायलों के परिजन अस्पताल प्रबंधन पर काफी नाराज़,नाखुश नजर आए।
प्रधान सम्पादकतेन सिंह ठाकुर6264046084
: जैन श्री संघ गीदम ने निकाली मौन रैली...
Thu, Apr 17, 2025
रचना ठाकुर की रिर्पोट
मध्य प्रदेश के नीमच जिले में जैन साधुओं पर हुए हमले को लेकर जैन श्री संघ गीदम ने निकाली मौन रैली...[video width="848" height="478" mp4="https://cgfastnews24.com/storage/2025/04/VID-20250417-WA0093.mp4"][/video]ओसवाल भवन से रैली निकालकर एसडीएम कार्यालय पहुंच राष्ट्रपति के नाम एसडीएम गीदम को ज्ञापन सौंपा... जैन समाज इस घटना को लेकर आहत है और इसकी घोर निंदा की है... समाज के प्रवक्ता ने कहा इस प्रकार की घटना से समाज में तनाव और अशांति का वातावरण निर्मित होता है जो चिंता का विषय है, जैन श्री संघ ने मांग की है संपूर्ण भारत में जहां भी जैन साधुओं का विचरण हो स्थानीय प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था करें ताकि पुनः इस प्रकार की घटना ना हो।जिला ब्यूरो प्रमुख दंतेवाड़ारचना ठाकुर7000297169
: पालकी गांव में तीन साल से खड़ा jio टॉवर, नेटवर्क सेवा अब तक शुरू नहीं
Thu, Apr 17, 2025
तेन सिंह ठाकुर
पालकी गांव में तीन साल से खड़ा jio टॉवर, नेटवर्क सेवा अब तक शुरू नहीं नारायणपुर, 17 अप्रैल 2025// नारायणपुर जिले के ग्राम पंचायत पालकी में ग्रामीणों की नेटवर्क समस्या का समाधान करने के लिए तीन वर्ष पूर्व एक मोबाइल टॉवर लगाया गया था, लेकिन हैरानी की बात है कि यह टॉवर आज तक सक्रिय नहीं हो पाया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि टॉवर लगने से उन्हें उम्मीद थी कि जल्द ही मोबाइल और इंटरनेट सेवा बेहतर होगी, लेकिन वर्षों बीत जाने के बाद भी नेटवर्क सुविधा शुरू नहीं की गई। इससे ग्रामीणों को मोबाइल संचार, ऑनलाइन पढ़ाई, बैंकिंग और अन्य डिजिटल सेवाओं में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।प्रधान सम्पादकतेन सिंह ठाकुर