Wed 28 Oct 2026

ब्रेकिंग

नारायणपुर के कोहकामेटा में आम आदमी पार्टी की संगठनात्मक बैठक, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

धरती आबा अभियान के तहत चयनित गांवों में जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन करने के निर्देश

सक्ती जिला प्रशासन ने जारी किए आपदा राहत के लिए कंट्रोल रूम नंबर

नारायणपुर की टेबल टेनिस खिलाड़ी प्रभा का राष्ट्रीय मंच पर जलवा, नागालैंड में दर्ज की जीत

कलेक्टर ने की सड़क, निर्माण कार्य, स्वास्थ्य और जनशिकायतों की विस्तृत समीक्षा

युधिष्ठिर देवांगन प्रांतीय हेड : ब्रेकिंग- जगदलपुर में शराब दुकान का दरवाजा तोड़कर घुसा हिस्ट्रीशीटर, शराब नहीं देने पर कर्मचारियों से गाली-गलौज

✳️ब्रेकिंग- जगदलपुर में शराब दुकान का दरवाजा तोड़कर घुसा हिस्ट्रीशीटर, शराब नहीं देने पर कर्मचारियों से गाली-गलौज✳️धरमपुरा की घटना, कोतवाली पुलिस ने राजा ध्रुव को गिरफ्तार कर भेजा जेल✳️जगदलपुर। धरमपुरा स्थित शराब दुकान में देर रात हंगामा करने और कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देने के मामले में कोतवाली पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर राजा ध्रुव (34) को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दुकान बंद होने के बाद वह दरवाजे पर लात मारकर उसे तोड़ते हुए अंदर घुस गया और कर्मचारियों से शराब की मांग करने लगा। शराब देने से मना करने पर उसने गाली-गलौज करते हुए कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी।✳️घटना 10 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे की है। उस समय शराब दुकान बंद हो चुकी थी और मैनेजर अंदर कार्यालयीन काम कर रहा था। इसी दौरान राजा ध्रुव वहां पहुंचा। दुकान बंद होने की जानकारी देने के बावजूद वह नहीं माना और दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश कर गया। इसके बाद शराब को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोपी ने मैनेजर और अन्य कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया तथा मारपीट करने पर उतारू हो गया।✳️घटना के बाद दुकान के मैनेजर ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। मैनेजर और गवाहों के बयान लेने के साथ अन्य साक्ष्य जुटाए गए। इसके बाद पुलिस ने राजा ध्रुव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।✳️कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी राजा ध्रुव तेतरखुटी क्षेत्र में पानी टंकी के पास, छत्रपति शिवाजी वार्ड क्रमांक 35 का निवासी है। मामले में कोतवाली पुलिस आगे की वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर रही है।

✳️युधिष्ठिर देवांगन प्रांतीय हेड ✳️

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन