✍️✍️रविन्द्र राठौर बिलासपुर संभाग प्रमुख : 2 नवंबर को हाईस्कूल मैदान में होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव, सशक्त नारी, युवा उड़ान की थीम पर होगा आयोजन
Ten Singh Thakur
Tue, Oct 27, 2026
बिलासपुर 27 अक्टूबर 2026। जांजगीर चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले राज्योत्सव-2026 की तैयारियों की समीक्षा की गई। जिले में 2 नवंबर को जांजगीर के हाईस्कूल मैदान में ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ की थीम पर एक दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर श्री महोबे ने संबंधित विभागों को सौंपे गए दायित्वों का समय पर निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, बैठक व्यवस्था, मंच, बिजली, पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही 1 से 3 नवंबर तक सभी शासकीय भवनों में रात्रि के समय रोशनी करने के निर्देश दिए।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन