✍️✍️रविन्द्र राठौर बिलासपुर संभाग प्रमुख : श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत
Ten Singh Thakur
Thu, Oct 15, 2026

जांजगीर चांपा 15 अक्टूबर। सोनियापाठ में स्व राजाराम राठौर के वार्षिक श्राद्ध के अवसर पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत कथा श्रवण करने पहुंचे।
उनके साथ विधायक प्रतिनिधि ठाकुर गुलजार सिंह, जिला पंचायत सदस्य लोकेश राठौर , , दिलेश्वर राठौर उपाध्यक्ष नगर पंचायत सारागांव, रामविलास राठौर जांजगीर,भगवान दास गढेवाल,बजरंग डीडवानिया, हरीश पांडेय, राजू शर्मा, राजेश अग्रवाल अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर, धीरेन्द्र बाजपेई, मुकेश साधवानी अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी, प्रबोध राठौर एवं बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता अविनाश राठौर निक्की राठौर, उपस्थित रहे। डॉक्टर महंत ने अनिल राठौर, किशोर राठौर एवं परिवार के साथ तस्वीर भी साझा की।
ब्यास पीठ से आशीर्वाद लेने एवं पूजा करने के बाद सीधे मां सोनियापठीन दाई मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन