Wed 28 Oct 2026

ब्रेकिंग

नारायणपुर के कोहकामेटा में आम आदमी पार्टी की संगठनात्मक बैठक, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

धरती आबा अभियान के तहत चयनित गांवों में जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन करने के निर्देश

सक्ती जिला प्रशासन ने जारी किए आपदा राहत के लिए कंट्रोल रूम नंबर

नारायणपुर की टेबल टेनिस खिलाड़ी प्रभा का राष्ट्रीय मंच पर जलवा, नागालैंड में दर्ज की जीत

कलेक्टर ने की सड़क, निर्माण कार्य, स्वास्थ्य और जनशिकायतों की विस्तृत समीक्षा

सह संपादक अर्जुन देवांगन : सड़क सुरक्षा को लेकर जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी ने उठाई आवाज

.सड़क सुरक्षा को लेकर जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी ने उठाई आवाज

तेज रफ्तार व नशे में वाहन चलाने वालों पर तत्काल कार्रवाई की मांग, भारी वाहनों के लिए सड़क चौड़ीकरण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की अपील

नारायणपुर/छोटेडोंगर। माइंस क्षेत्र में भारी वाहनों की लगातार आवाजाही और कई मार्गों के सिंगल सड़क होने से बढ़ते दुर्घटना के खतरे को लेकर जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी ने गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

राकेश उसेंडी ने कहा कि क्षेत्र में ट्रक, बस, मोटरसाइकिल सहित अन्य वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। कई स्थानों पर सड़क इतनी संकरी है कि सामने से बड़े वाहन आने पर सुरक्षित तरीके से साइड देने तक की पर्याप्त जगह नहीं रहती। ऐसे में जाम के साथ दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

नशे में वाहन चलाने वालों पर हो तत्काल कार्रवाई

उन्होंने प्रशासन से माइंस क्षेत्र से संचालित होने वाले ट्रकों के चालकों की नियमित जांच कराने की मांग की। शराब के नशे में वाहन चलाने वाले चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से तत्काल जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही, ताकि लापरवाही के कारण होने वाली गंभीर दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

दुर्घटना पीड़ितों के इलाज और मुआवजे की व्यवस्था हो

राकेश उसेंडी ने कहा कि यदि किसी भारी वाहन से दुर्घटना होती है और कोई व्यक्ति घायल होता है तो उसके तत्काल और बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने दुर्घटना पीड़ितों के उपचार के लिए माइंस कंपनी और संबंधित ट्रांसपोर्टरों से आवश्यक आर्थिक सहयोग की व्यवस्था किए जाने की मांग की। वहीं, दुर्घटना में मृत्यु होने की स्थिति में पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने की बात कही।

सिंगल सड़क को लेकर जताई चिंता

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के कई मार्गों पर सिंगल सड़क होने के कारण ट्रक, बस और मोटरसाइकिल चालकों को काफी परेशानी होती है। कई जगह दो बड़े वाहनों का सुरक्षित तरीके से क्रॉस होना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे स्थानों का सर्वे कराकर सड़क चौड़ीकरण, साइडिंग/पासिंग पॉइंट और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की गई।

वाहन चालकों से हेलमेट और सावधानी की अपील

जिला पंचायत सदस्य ने आम लोगों से भी अपील की कि मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन और पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक वाहन चालक को भी अपनी और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए।

तेज रफ्तार वाहनों की सूचना देने की अपील

राकेश उसेंडी ने ग्रामीणों और आम नागरिकों से अपील की कि यदि कोई ट्रक या बस चालक अत्यधिक तेज रफ्तार से वाहन चलाता है, लापरवाही करता है या लोगों की जान को खतरे में डालता है, तो इसकी सूचना तत्काल दी जाए।

जनता की सुविधा एवं सड़क सुरक्षा के लिए संपर्क:

राकेश उसेंडी, जिला पंचायत सदस्य

📞 9770405516

📞 9406102457

उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर संबंधित मामले को प्रशासन एवं पुलिस के संज्ञान में लाकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के बाद पछताने से बेहतर है कि दुर्घटना से पहले ही सावधानी बरती जाए।

राकेश उसेंडी ने कहा कि विकास और खनिज परिवहन जरूरी है, लेकिन आम जनता की जान की कीमत पर नहीं। ट्रक चालक, बस चालक और मोटरसाइकिल चालक सभी की सुरक्षा समान रूप से महत्वपूर्ण है। प्रशासन, पुलिस, माइंस कंपनियों और वाहन चालकों को मिलकर ऐसी व्यवस्था बनानी होगी, जिससे क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

सह संपादक

अर्जुन देवांगन

9424287527

Cgfastnews24mpcg

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन