Wed 28 Oct 2026

ब्रेकिंग

नारायणपुर के कोहकामेटा में आम आदमी पार्टी की संगठनात्मक बैठक, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

धरती आबा अभियान के तहत चयनित गांवों में जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन करने के निर्देश

नारायणपुर की टेबल टेनिस खिलाड़ी प्रभा का राष्ट्रीय मंच पर जलवा, नागालैंड में दर्ज की जीत

कलेक्टर ने की सड़क, निर्माण कार्य, स्वास्थ्य और जनशिकायतों की विस्तृत समीक्षा

2 नवंबर को हाईस्कूल मैदान में होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव, सशक्त नारी, युवा उड़ान की थीम पर होगा आयोजन

बस्तर में शांति,नक्सलवाद अंत और विकास से विपक्ष को परेशानी : संतोष पांडे ने विपक्षी बैठक और प्रधानमंत्री के सेवा संकल्प पर साधा निशाना

संतोष पांडे ने विपक्षी बैठक और प्रधानमंत्री के सेवा संकल्प पर साधा निशाना

सांसद संतोष पांडे बोले—विपक्ष आंदोलन और बैठकें कर ले, जनता परिणाम जानती है।बस्तर में शांति, नक्सलवाद के अंत और विकास से विपक्ष को परेशानी—संतोष पांडे।प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर देशभर में सेवा संकल्प अभियान संतोष पांडे ने विपक्षी बैठक और प्रधानमंत्री के सेवा संकल्प पर साधा निशाना ।भाजपा सांसद और वरिष्ठ प्रवक्ता संतोष पांडे ने विपक्षी दलों की रायपुर बैठक पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष बैठक, आंदोलन और सत्याग्रह कर सकता है, लेकिन जनता उनके परिणाम देख चुकी है। पांडे ने बस्तर में शांति, नक्सलवाद के अंत और विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन उपलब्धियों से कांग्रेस को संतोष नहीं है।संतोष पांडे ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत राजनांदगांव में विभिन्न मंडलों से यात्राएं निकलेंगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद मशाल यात्रा आयोजित होगी। उन्होंने बस्तर ओलंपिक, नियर नलनार योजना, नक्सलवाद के अंत और बाढ़ के दौरान प्रशासन की तत्परता का उल्लेख किया। विपक्षी गठबंधन की रायपुर बैठक पर उन्होंने कहा कि दल बैठकें और आंदोलन कर लें, जनता परिणाम जानती है। ईओडब्ल्यू जांच पर पांडे ने कहा कि एजेंसी निष्पक्षता से काम कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 वर्षों में गरीब कल्याण, यूपीआई, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण, कोरोना टीकाकरण और रक्षा क्षेत्र की उपलब्धियां गिनाईं।

प्रधान संपाद - तेन सिंह ठाकुर

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन