सह संपादक अर्जुन देवांगन : स्मार्ट शिक्षा की ओर एक नया कदम: सेजेस महावीर चौक में शिक्षकों को मिला ICT व स्मार्ट क्लास का प्रशिक्षण
Ten Singh Thakur
Tue, Oct 6, 2026
स्मार्ट शिक्षा की ओर एक नया कदम:
सेजेस महावीर चौक में शिक्षकों को मिला ICT व स्मार्ट क्लास का प्रशिक्षण
नारायणपुर: सेजेस (SEGES) महावीर चौक नारायणपुर विद्यालय में आज दिनांक 06/010/2026 को प्रातः 10.30 बजे डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार बागड़े के मार्गदर्शन में समस्त शैक्षणिक कर्मचारियों को स्मार्ट क्लास और ICT (सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी) योजना के सुचारू व प्रभावी संचालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को डिजिटल बोर्ड, स्मार्ट लर्निंग टूल्स और आधुनिक तकनीकों के उपयोग से जुड़ी बारीकियाँ समझाई गईं, ताकि कक्षाओं में अध्यापन को अधिक रोचक, प्रभावी और तकनीक-समृद्ध बनाया जा सके।
सह संपादक
अर्जुन देवांगन
9424287527
Cgfastnews24mpcg
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन