Wed 28 Oct 2026

ब्रेकिंग

नारायणपुर के कोहकामेटा में आम आदमी पार्टी की संगठनात्मक बैठक, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

धरती आबा अभियान के तहत चयनित गांवों में जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन करने के निर्देश

नारायणपुर की टेबल टेनिस खिलाड़ी प्रभा का राष्ट्रीय मंच पर जलवा, नागालैंड में दर्ज की जीत

कलेक्टर ने की सड़क, निर्माण कार्य, स्वास्थ्य और जनशिकायतों की विस्तृत समीक्षा

2 नवंबर को हाईस्कूल मैदान में होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव, सशक्त नारी, युवा उड़ान की थीम पर होगा आयोजन

युधिष्ठिर देवांगन प्रांतीय हेड : बस्तर अनुगूंज ने दो दिनों तक जीवंत की बस्तर की लोक संस्कृति और परंपराएँ.

🏵️बस्तर अनुगूंज ने दो दिनों तक जीवंत की बस्तर की लोक संस्कृति और परंपराएँ.🏵️जगदलपुर, निशा स्वर वेलफेयर फाउंडेशन, द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रम कराए गया. बस्तर की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं और आदिवासी विरासत को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक आयोजन “बस्तर अनुगूंज” का सफल आयोजन 3 एवं 4 अक्टूबर 2026 को दसरा पसरा, पुराना तहसील, पोस्ट ऑफिस के सामने, जगदलपुर में किया गया।🏵️दो दिनों तक चले इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बस्तर की पारंपरिक संस्कृति, लोक कलाओं, लोकगीतों, लोकनृत्यों और आदिवासी परंपराओं को पुनः जीवंत करना तथा नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से बस्तर की विविध सांस्कृतिक परंपराओं को एक साझा मंच प्रदान किया गया, जहाँ कलाकारों, बच्चों, युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों ने अपनी प्रतिभा एवं सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन किया।🏵️कार्यक्रम में क्षेत्र के सम्मानित जनप्रतिनिधि माननीय सांसद श्री महेश विश्वास जी सहित सर्व आदिवासी समाज के प्रमुख श्री दशरथ कश्यप जी, श्री राजाराम तोड़ेम जी, मुंडा समाज के अध्यक्ष श्री बाबूलाल जी, श्री गंगाराम जी सहित समाज के अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।🏵️कार्यक्रम में सुकमा निवासी अनुराग कुमार एवं हेमा कश्यप उनकी टीम ने गोंडी एवं हल्बी भाषाओं में लोकगीतों की शानदार प्रस्तुतियों के माध्यम से बस्तर की लोक संस्कृति और परंपराओं को स्वर दिया। उनकी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को बस्तर की मिट्टी, बोली और लोक जीवन से जोड़ने का कार्य किया।🏵️इसके साथ ही टीम ध्वनि की विशेष प्रस्तुति ने भी दर्शकों का मन मोह लिया। टीम ध्वनि में आदर्श तिवारी, रौनक, नितेश, ईशान एवं बेनी ने अपनी प्रस्तुति दी।🏵️राज परब ग्रुप, राकेश यादव के नेतृत्व में, धुर्वा नाचा, बाइसन मारिया नाचा, गेड़ी नाचा , मनोज भाई का फोक सॉंग ग्रुप सहित विभिन्न पारंपरिक लोकनृत्यों की प्रस्तुतियाँ दी गईं। विभिन्न विद्यालयों से आए आदिवासी बच्चों ने भी अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया। इसके अतिरिक्त सौरभ आचार्य , विक्रम और हर्षवर्धन ने भी अपनी प्रस्तुतियाँ दीं।🏵️कार्यक्रम की सुंदर साज-सज्जा और आयोजन स्थल को बस्तर की सांस्कृतिक पहचान के अनुरूप तैयार करने में कोंडागांव निवासी पिंटू नेताम एवं उनकी पूरी टीम का विशेष योगदान रहा। उनकी टीम में प्रह्लाद, हरीश , अरुण , राजेश , ओमप्रकाश , राजू बच्चों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।🏵️बस्तर की संस्कृति को समर्पित सम्मान🏵️आयोजन के दौरान बस्तर की संस्कृति, समाज और विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया। सम्मानित होने वालों में गेलमानी जी, आशुतोष प्रसाद जी, दिलीप पांडे जी एवं वनीता नेताम जी शामिल रहे।🏵️बस्तर अनुगूंज” केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बस्तर की सामूहिक सांस्कृतिक स्मृति, लोक परंपराओं और आने वाली पीढ़ियों के बीच संवाद स्थापित करने का एक प्रयास रहा। आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि बस्तर की संस्कृति केवल इतिहास का हिस्सा नहीं, बल्कि आज भी यहाँ के जनजीवन में जीवंत है और इसे संरक्षित एवं आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी हम सभी की है।🏵️निशा स्वर वेलफेयर फाउंडेशन, के कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी कलाकारों, समाज प्रमुखों, अतिथियों, प्रतिभागियों, स्वयंसेवकों, दर्शकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।🏵️बस्तर अनुगूंज को सफल बनाने मे निशा स्वर वेलफेयर फाउंडेशन की संस्थापिका निशा नागवंशी के साथ भाग्यांश राज पंभोई, तसीश उपाध्याय , गौरव राव , निलेश नेताम , आदर्श मौर्य , सुशंक नेताम , श्रीकांत जायसवाल के साथ साथ दीपांशु बघेल का भी पूरा सययोग रहा ।

🏵️युधिष्ठिर देवांगन प्रांतीय हेड 🏵️

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन