Wed 28 Oct 2026

ब्रेकिंग

नारायणपुर के कोहकामेटा में आम आदमी पार्टी की संगठनात्मक बैठक, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

धरती आबा अभियान के तहत चयनित गांवों में जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन करने के निर्देश

सक्ती जिला प्रशासन ने जारी किए आपदा राहत के लिए कंट्रोल रूम नंबर

नारायणपुर की टेबल टेनिस खिलाड़ी प्रभा का राष्ट्रीय मंच पर जलवा, नागालैंड में दर्ज की जीत

कलेक्टर ने की सड़क, निर्माण कार्य, स्वास्थ्य और जनशिकायतों की विस्तृत समीक्षा

युधिष्ठिर देवांगन प्रांतीय हेड : 28वीं वाहिनी एसएसबी के नागरिक कल्याण कार्यक्रम में ग्रामीणों के चेहरे पर आई मुस्कान

28वीं वाहिनी एसएसबी के नागरिक कल्याण कार्यक्रम में ग्रामीणों के चेहरे पर आई मुस्कान, लोकनृत्य से हुआ भव्य शुभारंभ, 10 समूहों को बर्तन सेट, 11 बालिकाओं को साइकिल तथा मानव एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन

अंतागढ़, 14 अक्टूबर 2026ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विकास, जनसहभागिता को बढ़ावा देने तथा स्थानीय समुदाय के साथ विश्वास, सहयोग एवं आत्मीयता के संबंधों को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से 28वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, अंतागढ़ (छत्तीसगढ़) द्वारा वाहिनी कमांडेंट श्री अरुण देवगम के नेतृत्व में खोड़गांव, अंजरेल एवं महादेव टॉप क्षेत्र के लिए भव्य नागरिक कल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में खोड़गांव, खड़का गांव, केरलापाल, खैराभाट, सूपगांव, प्रभात, तादोर एवं सात पारा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, बच्चे, जनप्रतिनिधि एवं विद्यालय प्रतिनिधि उत्साहपूर्वक शामिल हुए।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मनमोहक पारंपरिक लोकनृत्य से हुआ। छात्राओं ने अपनी संस्कृति और लोक परंपराओं को नृत्य के माध्यम से जीवंत करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीणों का मन मोह लिया। पारंपरिक वेशभूषा एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को उत्साह, उमंग और गौरव से भर दिया। उपस्थित लोगों ने छात्राओं की शानदार प्रस्तुति की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के दौरान रस्साकशी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें एक ओर विद्यालय के बच्चों तथा दूसरी ओर गांव की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता ने कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों के बीच विशेष आकर्षण पैदा किया। रस्साकशी के दौरान बच्चों एवं महिलाओं ने पूरे जोश, उत्साह और टीम भावना का परिचय दिया। प्रतियोगिता के दौरान ग्रामीणों ने भी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया, जिससे कार्यक्रम का वातावरण उल्लासपूर्ण हो गया। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों टीमों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे प्रतिभागियों का मनोबल और अधिक बढ़ा।कार्यक्रम के दौरान लगभग 10 महिला/स्व-सहायता समूहों को बड़े बर्तन सेट, विभिन्न विद्यालयों के लिए आवश्यक सामग्री तथा 11 स्कूली बालिकाओं को साइकिल वितरित की गई। बर्तन सेट प्राप्त करने वाले समूहों के सदस्यों के चेहरों पर आत्मविश्वास एवं आत्मनिर्भरता की नई उम्मीद दिखाई दी। वहीं साइकिल प्राप्त करने वाली बालिकाओं की खुशी देखते ही बन रही थी। साइकिल मिलने से उन्हें विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी तथा उनकी नियमित शिक्षा जारी रखने में महत्वपूर्ण सहायता प्राप्त होगी।

नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत मानव चिकित्सा शिविर एवं पशु चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया। मानव चिकित्सा शिविर में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया।

युधिष्ठिर देवांगन प्रांतीय हेड

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन