Wed 28 Oct 2026

ब्रेकिंग

नारायणपुर के कोहकामेटा में आम आदमी पार्टी की संगठनात्मक बैठक, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

धरती आबा अभियान के तहत चयनित गांवों में जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन करने के निर्देश

सक्ती जिला प्रशासन ने जारी किए आपदा राहत के लिए कंट्रोल रूम नंबर

नारायणपुर की टेबल टेनिस खिलाड़ी प्रभा का राष्ट्रीय मंच पर जलवा, नागालैंड में दर्ज की जीत

कलेक्टर ने की सड़क, निर्माण कार्य, स्वास्थ्य और जनशिकायतों की विस्तृत समीक्षा

✍️✍️रविन्द्र राठौर बिलासपुर संभाग प्रमुख : कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक, शासकीय अस्पतालों के निरीक्षण के दिए निर्देश

जांजगीर-चांपा कलेक्टर  जन्मेजय महोबे ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर जनकल्याणकारी योजनाओं, जनहित से जुड़े कार्यों एवं लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने, आम नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करने तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।
      कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जिले के शासकीय अस्पतालों का नियमित एवं औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सक निर्धारित समय पर अस्पतालों में उपस्थित रहें और मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। अस्पतालों में उपचार, दवाइयों एवं अन्य जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने रात्रिकालीन एवं आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को विशेष रूप से दुरुस्त रखने तथा रात्रि में भी अस्पतालों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए, ताकि आपात स्थिति एवं रात्रि में भी मरीजों को तत्काल उपचार मिल सके। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन