Wed 28 Oct 2026

ब्रेकिंग

नारायणपुर के कोहकामेटा में आम आदमी पार्टी की संगठनात्मक बैठक, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

धरती आबा अभियान के तहत चयनित गांवों में जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन करने के निर्देश

सक्ती जिला प्रशासन ने जारी किए आपदा राहत के लिए कंट्रोल रूम नंबर

नारायणपुर की टेबल टेनिस खिलाड़ी प्रभा का राष्ट्रीय मंच पर जलवा, नागालैंड में दर्ज की जीत

कलेक्टर ने की सड़क, निर्माण कार्य, स्वास्थ्य और जनशिकायतों की विस्तृत समीक्षा

✍️✍️रविन्द्र राठौर बिलासपुर संभाग प्रमुख : कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे जिले के 1006 मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर

जांजगीर-चांपा, 12 अक्टूबर 2026। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  जन्मेजय महोबे के मार्गदर्शन में जिले के प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत जिले के 1006 मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। इसके साथ ही जिले के विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों में 17 प्लस छात्र-छात्राओं से संपर्क कर मतदाता सूची में नाम जोड़ा जा रहा है। यदि किसी पात्र मतदाता को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, नाम में संशोधन कराने अथवा निर्वाचन संबंधी कोई शिकायत या समस्या है, तो वे जिले के बूथ लेवल अधिकारियों, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन