Wed 28 Oct 2026

ब्रेकिंग

धरती आबा अभियान के तहत चयनित गांवों में जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन करने के निर्देश

नारायणपुर की टेबल टेनिस खिलाड़ी प्रभा का राष्ट्रीय मंच पर जलवा, नागालैंड में दर्ज की जीत

कलेक्टर ने की सड़क, निर्माण कार्य, स्वास्थ्य और जनशिकायतों की विस्तृत समीक्षा

2 नवंबर को हाईस्कूल मैदान में होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव, सशक्त नारी, युवा उड़ान की थीम पर होगा आयोजन

धान खरीदी केंद्रों में किसानों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, साफ-सफाई से लेकर पेयजल तक के इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश

सह संपादक अर्जुन देवांगन : कोंडागांव में शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी पर वृहद स्वच्छता अभियान, 250 युवक-युवतियों ने लिया हिस्सा

कोंडागांव में शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी पर वृहद स्वच्छता अभियान, 250 युवक-युवतियों ने लिया हिस्सा

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की पहल, दुर्गा मंदिरों और पूजा पंडालों के आसपास की गई साफ-सफाई

कोंडागांव, 18 अक्टूबर 2026। शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी के पावन अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, कोंडागांव द्वारा नगर के विभिन्न दुर्गा मंदिरों एवं पूजा पंडालों के आसपास वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में पूर्व सैनिकों के साथ संस्था से निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लगभग 250 युवक-युवतियों ने श्रमदान कर धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक परिसरों की साफ-सफाई की।

अभियान के तहत डीएनके स्थित कालीबाड़ी एवं दुर्गाबाड़ी, आड़काछेपड़ा स्थित दुर्गाबाड़ी, चिकलपुटी स्थित दुर्गा मंदिर, विकास नगर स्टेडियम परिसर में बरसाना गरबा समिति के आयोजन स्थल तथा मुख्य बाजार पारा स्थित दुर्गा पूजा पंडाल के आसपास सफाई की गई। टीम के सदस्यों ने झाड़ू लगाकर कचरा हटाया और पूजा स्थलों के आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाने में योगदान दिया।

धार्मिक पर्वों पर स्वच्छता का संदेश

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, कोंडागांव द्वारा प्रत्येक प्रमुख धार्मिक पर्व एवं त्योहार के अवसर पर मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों में स्वच्छता अभियान चलाया जाता है। इस पहल का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति लोगों को जागरूक करना है।

परिषद का संदेश है कि स्वच्छ वातावरण से मन और विचारों में सकारात्मकता आती है तथा समाज में अच्छे आचरण और स्वच्छ जीवनशैली को बढ़ावा मिलता है। नवरात्रि जैसे पावन अवसर पर चलाए गए इस अभियान के माध्यम से लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

परिषद के पदाधिकारी एवं प्रशिक्षणार्थी रहे उपस्थित

इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, कोंडागांव के संरक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, जिलाध्यक्ष सूरज यादव, सदस्य श्रीकांत तिवारी, रतिराम सोरी, आकाश देवांगन सहित संस्था से निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे लगभग 250 युवक-युवतियां एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

परिषद की इस पहल ने धार्मिक आयोजन के साथ स्वच्छता, अनुशासन, श्रमदान और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया।

सह संपादक

अर्जुन देवांगन

📞 9424287527

CGFastNews24MP-CG

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन