Wed 28 Oct 2026

ब्रेकिंग

नारायणपुर के कोहकामेटा में आम आदमी पार्टी की संगठनात्मक बैठक, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

धरती आबा अभियान के तहत चयनित गांवों में जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन करने के निर्देश

सक्ती जिला प्रशासन ने जारी किए आपदा राहत के लिए कंट्रोल रूम नंबर

नारायणपुर की टेबल टेनिस खिलाड़ी प्रभा का राष्ट्रीय मंच पर जलवा, नागालैंड में दर्ज की जीत

कलेक्टर ने की सड़क, निर्माण कार्य, स्वास्थ्य और जनशिकायतों की विस्तृत समीक्षा

सह संपादक अर्जुन देवांगन : कोंडागांव के पूर्व सैनिकों की सेवा भावना और अनुशासन से प्रभावित हुए ब्रिगेडियर आर. शंकर

कोंडागांव के पूर्व सैनिकों की सेवा भावना और अनुशासन से प्रभावित हुए ब्रिगेडियर आर. शंकर

छत्तीसगढ़-ओडिशा सब एरिया कमांडर ने अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की गतिविधियों की सराहना की, मातृशक्ति की सहभागिता और अनुशासन को बताया संगठन की विशेष पहचान

कोंडागांव, 8 अक्टूबर 2026। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जिला कोंडागांव के कार्यालय में गुरुवार को छत्तीसगढ़-ओडिशा सब एरिया कमांडर ब्रिगेडियर आर. शंकर (वीएसएम) का आगमन हुआ। इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ पूर्व सैनिकों, संगठन के पदाधिकारियों, मातृशक्ति एवं उनके आश्रितों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

कमांडर ब्रिगेडियर आर. शंकर ने संगठन के कार्यालय का भ्रमण कर विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कोंडागांव जिले के पूर्व सैनिकों द्वारा सेवानिवृत्ति के बाद भी भारतीय सेना की सेवा भावना, अनुशासन, संगठनात्मक एकता और समाजसेवा के मूल्यों को निरंतर बनाए रखने की सराहना की।

उन्होंने कहा कि सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद भी पूर्व सैनिक जिस समर्पण, अनुशासन और निष्ठा के साथ संगठन एवं समाज के लिए कार्य कर रहे हैं, वह सराहनीय है। उन्होंने संगठन की कार्यशैली, गतिविधियों के संचालन और कार्यक्रमों की प्रभावी प्रस्तुति की भी प्रशंसा की।

मातृशक्ति की सहभागिता और ड्रेस कोड की विशेष सराहना

ब्रिगेडियर आर. शंकर ने संगठन में मातृशक्ति की सक्रिय सहभागिता, अनुशासन और निर्धारित ड्रेस कोड की विशेष रूप से सराहना की। उन्होंने इसे संगठन की विशिष्ट पहचान बताते हुए कहा कि कोंडागांव जिले के पूर्व सैनिकों द्वारा किए जा रहे कार्य देश और प्रदेश के अन्य क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणादायी उदाहरण बन सकते हैं।

उन्होंने पूर्व सैनिकों की इस कार्यप्रणाली को संगठन की मजबूती और समाज के प्रति समर्पण का प्रतीक बताया।

वरिष्ठ अधिकारियों एवं पदाधिकारियों की रही उपस्थिति

इस अवसर पर छत्तीसगढ़-ओडिशा सब एरिया के एडम कमांडेंट कर्नल अभिषेक उनियाल, ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक जगदलपुर के ओआईसी ग्रुप कैप्टन एस.के. पांडे, जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के कल्याण संयोजक अरविंद कुमार एवं अधीक्षक भानु प्रसाद द्विवेदी उपस्थित रहे।

इसके अलावा ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक के ऑनरी सूबेदार मेजर रामचंद्रन एवं नायक इमरान खान, जिला संरक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, उपाध्यक्ष अजनेर लकड़ा, कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती साहू, सदस्य श्रीकांत तिवारी एवं सदस्य ढालेश साहू सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, पदाधिकारी और मातृशक्ति मौजूद रहे।

पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के हित में कार्य करने का संकल्प

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के हितों के संरक्षण और कल्याण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। यह आयोजन पूर्व सैनिकों के बीच एकता, अनुशासन, सेवा भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण रहा।

सह संपादक: अर्जुन देवांगन

CGFastNews24MPCG

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन