Wed 28 Oct 2026

ब्रेकिंग

नारायणपुर के कोहकामेटा में आम आदमी पार्टी की संगठनात्मक बैठक, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

धरती आबा अभियान के तहत चयनित गांवों में जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन करने के निर्देश

सक्ती जिला प्रशासन ने जारी किए आपदा राहत के लिए कंट्रोल रूम नंबर

नारायणपुर की टेबल टेनिस खिलाड़ी प्रभा का राष्ट्रीय मंच पर जलवा, नागालैंड में दर्ज की जीत

कलेक्टर ने की सड़क, निर्माण कार्य, स्वास्थ्य और जनशिकायतों की विस्तृत समीक्षा

नारायणपुर पुलिस की जुआ के विरुद्ध कार्रवाई, 07 जुआरी पकड़े गए : जुआ खेलते 07 आरोपियों से ₹28,000 नगद, 08 मोबाइल फोन सहित अन्य सामग्री जब्त

थाना नारायणपुर पुलिस की जुआ के विरुद्ध कार्रवाई, 07 जुआरी गए।

जुआ खेलते 07 आरोपियों से ₹28,000 नगद, 08 मोबाइल फोन सहित अन्य सामग्री जब पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल के निर्देशन में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई।नारायणपुर पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ऐश्वर्यचंद्राकर एवं एसडीओपी नारायणपुर श्री अजय सिंह के मार्गदर्शन में जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना नारायणपुर पुलिस द्वारा जुआ खेलने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 07 आरोपियों को पकड़या तथा उनके कब्जे से नगद राशि, मोबाइल फोन एवं अन्य सामग्री जब्त की गई।जगल के पीछे खुले मैदान में चल रहा था जुआदिनांक 12.10.2026 को थाना नारायणपुर पुलिस को पातुरबेड़ा के जंगल के पीछे स्थित खुले मैदान में कुछ व्यक्तियों द्वारा ताश के पत्तों के माध्यम से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना नारायणपुर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई। पुलिस टीम को देखकर वहां मौजूद व्यक्तियों में हलचल मच गई। पुलिस द्वारा घेराबंदी कर मौके से 07 व्यक्तियों को पकड़ा गया।मौके पर ताश के पत्तों के माध्यम से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलना पाया गया। पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे एवं मौके से जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री तथा नगद राशि जब्त की गई। जब्त सामग्री का विवरणकार्रवाई के दौरान पुलिस द्वारा निम्नलिखित सामग्री जब्त की नगद राशि: ₹28,00मोबाइल फोन: 08 नगप्लास्टिक चटाई : 03 नगताश की गड्डियां: 04 नग (52 पत्तों वाली)आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्धउक्त मामले में थाना नारायणपुर में अपराध क्रमांक 100/2026, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।नारायणपुर पुलिस द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए निरंतर कार्रवाई की जा रही है।नारायणपुर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों से दूर रहें। ऐसी गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा सके।

प्रधान संपादक - तेन सिंह ठाकुर

Tags :

समाचार और विज्ञापन के लिए सपर्क करें

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन