Wed 28 Oct 2026

ब्रेकिंग

नारायणपुर के कोहकामेटा में आम आदमी पार्टी की संगठनात्मक बैठक, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

धरती आबा अभियान के तहत चयनित गांवों में जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन करने के निर्देश

नारायणपुर की टेबल टेनिस खिलाड़ी प्रभा का राष्ट्रीय मंच पर जलवा, नागालैंड में दर्ज की जीत

कलेक्टर ने की सड़क, निर्माण कार्य, स्वास्थ्य और जनशिकायतों की विस्तृत समीक्षा

2 नवंबर को हाईस्कूल मैदान में होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव, सशक्त नारी, युवा उड़ान की थीम पर होगा आयोजन

युधिष्ठिर देवांगन प्रांतीय हेड : जामताड़ा के साइबर ठगों पर बस्तर पुलिस का शिकंजा, 5.90 लाख की ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार

जामताड़ा के साइबर ठगों पर बस्तर पुलिस का शिकंजा, 5.90 लाख की ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार।फेसबुक पर पेंशन कार्ड बनवाने का विज्ञापन देकर सेवानिवृत्त शिक्षक को बनाया निशाना, 82 एटीएम कार्ड सहित मोबाइल और नकदी बरामद।जगदलपुर। बस्तर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड के जामताड़ा जिले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने सेवानिवृत्त शिक्षक को पेंशन कार्ड बनवाने का झांसा देकर उनके बैंक खाते से 5 लाख 90 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर ठगी की थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से विभिन्न बैंकों के 82 एटीएम कार्ड, 6 मोबाइल फोन, 25 हजार रुपये नकद और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री बरामद की है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान।सहबाज अंसारी (34 वर्ष), पिता इजराइल मिया, निवासी कोरीडी, नारायणपुर, जिला जामताड़ा, झारखंड।जियाउल हक (36 वर्ष), पिता नफील मिया, निवासी मानपुर, कोईडीह-2, जिला जामताड़ा, झारखंड।फेसबुक पर विज्ञापन देखकर किया था संपर्क।पुलिस के मुताबिक, पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी कि फेसबुक पर सीनियर सिटीजन पेंशन कार्ड बनवाने से संबंधित विज्ञापन देखकर उन्होंने लिंक पर क्लिक किया था। इसके बाद खुले ऑनलाइन फॉर्म में नाम, पता, आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल नंबर और बैंक खाते से जुड़ी जानकारी भरने का विकल्प दिया गया। फॉर्म में अधूरी जानकारी छोड़ने के बाद अज्ञात मोबाइल नंबर से फोन आया। ठगों ने पीड़ित की व्यक्तिगत और बैंकिंग जानकारी हासिल करVOB उनके खाते से 5.90 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए।मामले में थाना फ्रेजरपुर (परपा) में अपराध क्रमांक 241/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के पर्यवेक्षण में नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार धोत्रे और साइबर सेल के उप पुलिस अधीक्षक चंद्रहास के मार्गदर्शन में अलग-अलग टीमें गठित की गईं।

तकनीकी जांच में जामताड़ा के आरोपियों का मिला सुराग

जांच के दौरान VOB पुलिस ने ठगी में इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबरों, रकम ट्रांसफर किए गए बैंक खातों और एटीएम से निकासी की जानकारी जुटाई। तकनीकी विश्लेषण से आरोपियों का संबंध झारखंड के जामताड़ा से सामने आया। आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे थे, लेकिन पुलिस ने जांच के दौरान उनकी लोकेशन कोलकाता में ट्रेस कर ली।इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर निरीक्षक सागर पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम को कोलकाता, पश्चिम बंगाल भेजा गया। टीम ने पार्क स्ट्रीट क्षेत्र के करीब 200 होटलों में जानकारी जुटाते हुए स्थानीय पुलिस की मदद से घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।82 एटीएम कार्ड सहित कई सामान जब्त।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग बैंकों के 82 एटीएम कार्ड, 6 मोबाइल फोन, 25 हजार रुपये नकद और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर बस्तर लाया गया है।पुलिस अब आरोपियों से बरामद एटीएम कार्ड और मोबाइल नंबरों के आधार पर अन्य जिलों तथा राज्यों में हुई साइबर ठगी की घटनाओं में उनकी संलिप्तता की जानकारी जुटा रही है। पुलिस को इस मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है।

युधिष्ठिर देवांगन प्रांतीय हेड

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन