Wed 28 Oct 2026

ब्रेकिंग

नारायणपुर के कोहकामेटा में आम आदमी पार्टी की संगठनात्मक बैठक, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

धरती आबा अभियान के तहत चयनित गांवों में जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन करने के निर्देश

सक्ती जिला प्रशासन ने जारी किए आपदा राहत के लिए कंट्रोल रूम नंबर

नारायणपुर की टेबल टेनिस खिलाड़ी प्रभा का राष्ट्रीय मंच पर जलवा, नागालैंड में दर्ज की जीत

कलेक्टर ने की सड़क, निर्माण कार्य, स्वास्थ्य और जनशिकायतों की विस्तृत समीक्षा

युधिष्ठिर देवांगन प्रांतीय हेड : बस्तर दशहरा-आठ पहियों वाले विशाल विजय रथ के निर्माण में जुटे ग्रामीण कारीगर, तैयारियां जोरों पर

🎇बस्तर दशहरा-आठ पहियों वाले विशाल विजय रथ के निर्माण में जुटे ग्रामीण कारीगर, तैयारियां जोरों पर🎇जगदलपुर, 8 अक्टूबर 2026/* ऐतिहासिक और विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व को लेकर इन दिनों उत्साह अपने चरम पर है और पर्व के मुख्य आकर्षण के रूप में आठ पहियों वाले विशाल विजय रथ का निर्माण कार्य पूरी गति से चल रहा है। इस भव्य रथ को नियत समय पर आकार देने के लिए झाड़ उमरगांव और बेड़ा उमरगांव के पारंपरिक कारीगर दिन-रात जुटे हुए हैं। बिना किसी आधुनिक मशीन और तकनीकी माप-जोख के, ये हुनरमंद कारीगर अपनी पीढ़ियों पुरानी शिल्पकला और गहरी आस्था के बल पर भारी-भरकम काष्ठ लट्ठों को तराश कर इस विशालकाय स्वरूप में ढाल रहे हैं। बस्तर दशहरा की अनूठी परंपरा के अनुसार तैयार हो रहे इस आठ पहियों वाले विजय रथ की परिक्रमा के लिए किलेपाल क्षेत्र के माड़िया समुदाय के युवाओं को जिम्मेदारी दी जाती है। प्रशासन और आयोजन समिति भी सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगी हुई है।

🎇युधिष्ठिर देवांगन प्रांतीय हेड 🎇

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन