: राजनीतिकविज्ञान विभाग द्वारा अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर युवा सांसद कार्यक्रम किया गया
Fri, Dec 13, 2024
तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्टनारायणपुर
शासकीय स्वामी आत्मानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर युवा संसद कार्यक्रम डॉ मीनाक्षी ठाकुर द्वारा आयोजित किया गया जिसमें शिक्षा, बेरोजगारी, स्वास्थ्य, सड़क, नक्सलवाद, राजनीतिक विकास जैसे मुद्दों पर चर्चा कर पक्ष-विपक्ष अपनी बात सदन में रखा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सखाराम कुंजाम, विशिष्ट अतिथि डॉ हरीशंकर एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राजेन्द्र यादव आईं कयू एसी प्रभारी ने किया कार्यक्रम में सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति अर्पिता एवं साथी द्वारा की गई कार्यक्रम में उत्कृष्ट वक्तव्य में प्रथम स्थान एम.ए . प्रथम सेमेस्टर के छात्र हरीशंकर ने पाया द्वितीय स्थान बी.काम . अंतिम छात्र सुकपाल नाग एवं तृतीय स्थान बी.ए.अंतिम छात्र महेश वडडे ने प्राप्त किया प्राचार्य ने मानवाधिकार की प्रतिज्ञा का वाचन छात्र छात्राओं को करवाया एंव अपने उद्बबोधन में छात्र छात्राओं को अपने अधिकार की जानकारी होना आवश्यक बताया डॉ मीनाक्षी ठाकुर विभागाध्यक्ष द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस की सार्वभौमिक घोषणा की जानकारी दी गई कार्यक्रम का संचालन डॉ विजय लाल तिवारी द्वारा किया गया।विज्ञापन और समाचार के लिए सम्पर्क करेंप्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर9424287547
: नगर पालिका क्षेत्र वासियों को करोड़ रुपए का मिला सौगात
Sat, Dec 7, 2024
तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट नारायणपुर
निर्माण कार्यों के लिए वन एवं राजस्व मंत्री ने किया भूमिपूजन नगर पालिका क्षेत्र वासियों को स्वामित्व योजना के तहत् दिया जाएगा मकान का पट्टा - टंकराम वर्मा नारायणपुर, 07 दिसंबर 2024// राज्य सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास, सहकारिता और संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप और प्रदेश के खेलकूद एवं युवा कल्याण, राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा के द्वारा नगर पालिका क्षेत्र में एक करोड़ 15 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया। उन्होंने नगरपालिका क्षेत्रांतर्गत अटल परिसर निर्माण कार्य हेतु 30 लाख रूपये, वार्ड क्रमांक 01 नयापारा मुक्तिधाम में शेड एवं अहाता निर्माण कार्य हेतु 23 लाख 84 हजार रूपये, सब्जी मार्केट के समीप शॉपिंग काम्पलेक्स निर्माण कार्य हेतु 14 लाख 29 हजार रूपये, वार्ड क्रमांक 13 कुम्हारपारा मुक्तिधाम में शेड निर्माण कार्य हेतु 6 लाख 88 हजार रूपये, वार्ड क्रमांक 01 नयापारा सखी सेंटर के समीप सुनीता यादव घर से मेनरोड तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य हेतु 15 लाख 86 हजार रूपये और वार्ड क्रमांक 01 नयापारा स्थित बस स्टैंड में ए.सी.पी कार्य हेतु 25 लाख रूपये से निर्माण हेतु भूमिपूजन किया गया।इस अवसर पर वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के निवासियों को उनके मकान के लिए स्वामित्व योजना के तहत पट्टा प्रदाय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस 25 दिसंबर को जन्मदिवस के अवसर पर अटल चौकों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाने की जानकारी दी गई। उन्होंने नगर पालिका क्षेत्रांतग्रत निर्माण कार्यों के लिए भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित नगर वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य को विकसित और उन्नत बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं लागू की गई है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के गारंटी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में प्रदेश वासियों के लिए जन कल्याणकारी विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है जिससे लोगों के जीवन में सुख और समृद्धि लाएगी।राज्य के खेलकूद एवं युवा कल्याण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और जिले के प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के विकास के लिए एक करोड़ 15 लाख रुपए की लागत से निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया। यह लोगों के विकास में सहयोग और विकसित बनाने में मदद मिलेगा। नगर पालिका क्षेत्र मंे स्वामित्व योजना के तहत मकानों के लिए पट्टा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 18 लाख हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन, नल जल योजना, भूमि रजिस्ट्री शुल्क में कमी जैसे विभिन्न योजनाएं संचालित किए जा रहे है। बस्तर और प्रदेश के विकास के लिए योजनाएं संचालित की जा रही है। युवाओ को अपने खेल का प्रर्दशन करने के लिए बस्तर ओलंपिक का आयोजन जिला स्तर पर संपन्न किया गया है। बस्तर ओलंपिक में 1 लाख 65 हजार प्रतिभागी भाग ले चुके है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में यह योजनाएं गांवो के अंतिम व्यक्तियों तक पहुंचाई जा रही है। कार्यक्रम को सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक रूपसाय सलाम ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रताप मण्डावी, पार्षद जैकी कश्यप, अनिता कोरेटी, प्रमिला प्रधान, जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष नरेंद्र मेश्राम, गौतम गोलछा, कलेक्टर बिपिन मांझी, अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई एवं सीएमओ आशीष कोर्राम सहित पत्रकारगण उपस्थित थे।विज्ञापन और समाचार के लिए सम्पर्क करेंप्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर9424287547
: बुनियादी सुविधाओं को तरसता बारसूर
Sun, Nov 24, 2024
तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट
दंतेवाडा जिले में स्थित बारसूर में पर्यटकों के रात्रि विश्राम हेतु सराय व अन्य बुनियादी सहूलियत का अभाव है। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में सैलानी विश्व विख्यात गणेश भगवान और अन्य ऐतिहासिक धरोहरों को देखने आते हैं, पर सुविधा नहीं होने से पर्यटन का पूरा मजा नहीं ले पाते हैं। गणेश मंदिर और मामा - भाचा मंदिर तक जाने वाली मार्ग बहुत ही सकरी है। बड़ी मुश्किल से वाहनों की आवाजाही होती है। इस वन वे रोड के कारण ट्राफिक की समस्या रहती है। गणेश मंदिर रोड में साप्ताहिक बाजार भी लगता है। साथ ही शैक्षणिक संस्थान संचालित है, जहाँ सैकड़ों बच्चे अध्ययन करते हैं। बाजार के दिन गणेश मंदिर रोड में इतनी अधिक ट्राफिक हो जाती है कि स्कूली बच्चों को आवाजाही में भारी परेशानी होती है। गणेश मंदिर मार्ग के चौड़ीकरण के लिए नगर पंचायत कोई पहल नहीं कर रहा है। जबकि साप्ताहिक बाजार से गणेश मंदिर तक सकरी रोड होने के कारण आए दिन लोगों को ट्रेफिक की समस्या से जूझना पड़ रहा है। गणेश मंदिर से 200 मीटर दूर डेनेक्स गारमेंट फैक्ट्री के सामने पर्यटकों की सुविधा के लिए शौचालय का निर्माण किया जाना है जो आज कि स्थित में अपूर्ण है। बाहर से आने वाले सैलानी खुले में शौच करने के लिए मजबूर है। यदि अपूर्ण शौचालय और स्नानागार का काम नगर प्रशासन की ओर से पूरा कर दिया जाता तो लोगों को सहूलियत होती। बाहर से आने वाले पर्यटक वाहनों से फीस वसूली जा रही है। वही सुविधा के नाम पर एक शौचालय तक की व्यवस्था नहीं है। मुचनार निवासी थलेश ठाकुर ने बताया कि गणेश मंदिर रोड में बड़ी वाहनों को साइड देने तक कि जगह नहीं रहती। मुश्किल से लोग सफर कर रहे हैं। मार्ग का चौड़ीकरण जरूरी है। साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग बारसूर में रिर्साट तथा अन्य बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान दे।
प्रधान संपादक
तेन सिंह ठाकुर
9424287547