: बुनियादी सुविधाओं को तरसता बारसूर
Ten Singh Thakur
Sun, Nov 24, 2024

तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट- दंतेवाडा जिले में स्थित बारसूर में पर्यटकों के रात्रि विश्राम हेतु सराय व अन्य बुनियादी सहूलियत का अभाव है। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में सैलानी विश्व विख्यात गणेश भगवान और अन्य ऐतिहासिक धरोहरों को देखने आते हैं, पर सुविधा नहीं होने से पर्यटन का पूरा मजा नहीं ले पाते हैं। गणेश मंदिर और मामा - भाचा मंदिर तक जाने वाली मार्ग बहुत ही सकरी है। बड़ी मुश्किल से वाहनों की आवाजाही होती है। इस वन वे रोड के कारण ट्राफिक की समस्या रहती है। गणेश मंदिर रोड में साप्ताहिक बाजार भी लगता है। साथ ही शैक्षणिक संस्थान संचालित है, जहाँ सैकड़ों बच्चे अध्ययन करते हैं। बाजार के दिन गणेश मंदिर रोड में इतनी अधिक ट्राफिक हो जाती है कि स्कूली बच्चों को आवाजाही में भारी परेशानी होती है। गणेश मंदिर मार्ग के चौड़ीकरण के लिए नगर पंचायत कोई पहल नहीं कर रहा है। जबकि साप्ताहिक बाजार से गणेश मंदिर तक सकरी रोड होने के कारण आए दिन लोगों को ट्रेफिक की समस्या से जूझना पड़ रहा है। गणेश मंदिर से 200 मीटर दूर डेनेक्स गारमेंट फैक्ट्री के सामने पर्यटकों की सुविधा के लिए शौचालय का निर्माण किया जाना है जो आज कि स्थित में अपूर्ण है। बाहर से आने वाले सैलानी खुले में शौच करने के लिए मजबूर है। यदि अपूर्ण शौचालय और स्नानागार का काम नगर प्रशासन की ओर से पूरा कर दिया जाता तो लोगों को सहूलियत होती। बाहर से आने वाले पर्यटक वाहनों से फीस वसूली जा रही है। वही सुविधा के नाम पर एक शौचालय तक की व्यवस्था नहीं है। मुचनार निवासी थलेश ठाकुर ने बताया कि गणेश मंदिर रोड में बड़ी वाहनों को साइड देने तक कि जगह नहीं रहती। मुश्किल से लोग सफर कर रहे हैं। मार्ग का चौड़ीकरण जरूरी है। साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग बारसूर में रिर्साट तथा अन्य बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान दे।
- प्रधान संपादक
- तेन सिंह ठाकुर
- 9424287547
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन