: बस्तर विकास प्राधिकरण कि बैठक की तैयारी का जायजा
Sat, Nov 16, 2024
आ
*जगदलपुर, 15 नवम्बर 2024/ कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह, आईजी श्री सुंदरराज पी., कलेक्टर श्री हरिस एस और पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा ने शुक्रवार को प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात स्थल पर 18 नवम्बर को आयोजित की जाने वाली बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक के लिए तैयारी का जायजा लिया। इस दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समयपूर्व सुनिश्चित किए जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए गए। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई,अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेश्वर नाग सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।*