: घायल बाघ को रेस्क्यू कर इलाज के लिऐ रायपुर भेजा
Fri, Apr 18, 2025
तेन सिंह ठाकुर
घायल बाघ को रेस्क्यू कर इलाज के लिऐ रायपुर भेजाछत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में इंद्रावती टाइगर रिजर्व के अंतर्गत एक 5 से 6 वर्षीय बाघ शिकारियों के लगाए जाल में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। वन विभाग की टीम ने कठिन प्रयासों के बाद बाघ का रेस्क्यू किया और उसे इलाज के लिए रायपुर भेजा गया। घटना के बाद विभाग ने शिकारियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इस घटना से क्षेत्र में वन्यजीव संरक्षण को लेकर सतर्कता बढ़ गई है।प्रधान सम्पादकतेन सिंह ठाकुर6264046084
: असम को 4-0 से हराकर साई ने की अच्छी शुरुआत
Fri, Apr 18, 2025
तेन सिंह ठाकुरअसम को 4-0 से हराकर साई ने की अच्छी शुरुआत
नारायणपुर, 18 अप्रैल 2025// छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में रामकृष्ण मिशन आश्रम ग्राउंड में स्वामी विवेकानंद अंडर-20 पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल चौंपियनशिप 2025 का द्वितीय चरण असम और साई (स्पोर्ट्स ऑथरिटी ऑफ इंडिया) के मध्य खेले गए मैच से प्रारंभ हुई। जिसमें साई ने असम को 4-0 से मात दी।मैच के 38वे मिनट में साई के ओर से राजकुमार ने पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाया। द्वितीय हाफ में 68वे मिनट पर ओइनाम रोमियो सिंह, 81वे मिनट पर ब्लेस वशुम और 85वे मिनट पर रॉबर्ट थोकचम ने एक एक गोल कर टीम का जीत सुनिश्चित किया। ब्लेस वशुम को प्लयेर ऑफ द मैच घोषित किया गया।आपको बता दें कि स्वामी विवेकानंद अंडर-20 पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल चौंपियनशिप 2025 का शुभारंभ 10 अप्रैल को 7 टीमो को लेकर हुई जिसमें से दिल्ली टीम प्रथम क्वार्टर फाइनल में चंडीगढ़ को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। द्वितीय चरण में ग्रुप-जी और ग्रुप-एच का जो 8 टीमें खेलेगी वह है - ग्रुप-जी मे असम, साई, ओडिशा और गोआ है। ग्रुप-एच में पश्चिम बंगाल, हरियाणा, मध्यप्रदेश और नागालैंड।आश्रम के परंपरा अनुसार द्वितीय चरण के 8 टीमों स्वागत कार्यक्रम 17 अप्रैल 2025 को संध्या 7 बजे आश्रम के इंडोर स्टेडियम में रखा गया था। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में अपर कलेक्टर श्री वीरेन्द्र बहादुर पंचभाई उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री वृजमोहन देवांगन, वरिष्ठ समाजसेवी, नारायणपुर, श्री अख्तर अली, नारायणपुर, श्री संदीप नन्द, मैच कमिश्नर, श्री अरिंदम भट्टाचार्य, मैच कमिश्नर, श्री अजित मेनन एवं अन्य अतिथि व रेफरी लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आश्रम के सचिव महाराज जी ने किया। आश्रम के अन्य साधुवृन्द के साथ लगभग 1500 बच्चे एवं शिक्षक शिक्षिकायें उपस्थित होकर 8 टीमों के प्लयेर का स्वागत किया।प्रधान सम्पादकतेन सिंह ठाकुर6264046084
: बस्तर जिले में स्वयंसेवी वालेंटियर्स बच्चों को स्कूल से जोड़ने और समुदाय-संवाद को मजबूत करने में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका
Fri, Apr 18, 2025
तेन सिंह ठाकुर
बस्तर जिले में स्वयंसेवी वालेंटियर्स बच्चों को स्कूल से जोड़ने और समुदाय-संवाद को मजबूत करने में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका *स्वयंसेवी वालेंटियर्स की जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में सहभागी बने सैकड़ों वालेंटियर्स* जगदलपुर, 18 अप्रैल 2025/ बस्तर जिले में शिक्षा को जनांदोलन का रूप देने की दिशा में एक नई पहल की शुरुआत की गई है, जिसके अंतर्गत स्वयंसेवी वालेंटियर्स को बच्चों को स्कूल से जोड़ने तथा स्कूल और समुदाय के बीच संवाद को मजबूत करने के उद्देश्य से सक्रिय रूप से जोड़ा गया है। यह पहल जिले के दूरस्थ और आदिवासी बहुल क्षेत्रों में शिक्षा की पहुंच और गुणवत्ता को सुधारने के लिए एक प्रभावी कदम साबित होगी। साथ ही दीर्घकालीन रूप से एक शिक्षण मॉडल की नींव रखने में सहायक होगी।शुक्रवार को स्थानीय श्यामाप्रसाद मुखर्जी सभागार में जिला प्रशासन और यूनिसेफ के तत्वावधान में आयोजित स्वयंसेवी वालेंटियर्स की जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला के दौरान इस महत्ती पहल के लिए करीब 450 स्वयंसेवी वालेंटियर्स ने अपनी सक्रिय सहभागिता दी। इस दौरान वालेंटियर्स ने एक कदम आगे आकर जागरूक समाज-उन्नत समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यशाला की शुरुआत करते हुए कलेक्टर श्री हरिस एस ने कहा कि बस्तर के विभिन्न गांवों से चयनित वालेंटियर्स बच्चों के साथ नियमित संवाद करने सहित ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान कर उन्हें स्कूल में वापस लाने का प्रयास करेंगे और अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने बताया कि इन वालेंटियर्स को आगे विशेष प्रशिक्षण देकर बाल संरक्षण, स्वास्थ्य और पोषण जैसे अन्य सामाजिक मुद्दों पर भी काम पर लगाया जाएगा, जिससे समग्र बाल विकास सुनिश्चित हो सके। कलेक्टर ने वालेंटियर्स से आह्वान करते हुए कहा कि स्वयं से समाज को देने की इस महत्वपूर्ण कार्य में अपना श्रेष्ठतम योगदान देवें। कलेक्टर ने इस दौरान वालेंटियर्स से सीधे संवाद कर सुझाव लेने सहित उनके शंकाओं का समाधान भी किया। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन ने वालेंटियर्स को सशक्त समाज बनाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जागरूक युवाओं की यह टीम समाज में बदलाव लाने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसकी बस्तर के परिप्रेक्ष्य में दायित्व ज्यादा है। यहां के अंदरूनी इलाकों में जहां बच्चों को स्कूल से जोड़ने सहित शिक्षा के प्रति समुदाय की भागीदारी को बढ़ावा देना आवश्यक है। उन क्षेत्रों में इन वालेंटियर्स की अहम भूमिका होगी। कार्यशाला के आरंभ में जिला शिक्षा अधिकारी श्री बीआर बघेल ने बताया कि जिले में पहले भी कोविड के दौरान वालेंटियर्स द्वारा कई गांवों में सीख कार्यक्रम और मोहल्ला क्लास के द्वारा बच्चों की पढ़ाई में योगदान दिया गया है। साथ ही बाल सभा, शिक्षा जागरूकता रैलियों का आयोजन किया गया। इससे न केवल बच्चों की उपस्थिति में वृद्धि हुई है, बल्कि अभिभावकों और स्कूलों के बीच विश्वास और सहयोग का वातावरण भी बना है। अब पुनः इनकी सेवाओं के माध्यम से शत-प्रतिशत बच्चों को स्कूल से जोड़ने में सफलता अवश्य मिलेगी। इस अवसर पर यूनिसेफ के रीजनल हेड श्री रवि कुमार ने कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में जानकारी देते हुए वालेंटियर्स से आह्वान किया कि स्वयंसेवा एक कर्म नहीं-बल्कि एक संस्कार है। इसलिए स्वयं के साथ समाज को देने के इस पुनीत कार्य में सक्रिय रूप से सहभागी बने। वहीं युवोदय के जिला प्रमुख श्री भोला शांडिल्य ने उम्मीद जताई कि यह पहल बस्तर में शिक्षा सुधार की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी और राज्य के अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणा बनेगी। कार्यशाला में अनेक वालेंटियर्स ने अपने अनुभव साझा कर समाज को शिक्षित और जागरूक बनाने के लिए हरसंभव योगदान देने की कटिबद्धता व्यक्त की। कार्यशाला के दौरान चार दिव्यांग बच्चों को मोबाईल एप से पढ़ाई के लिए मोबाइल एवं किट प्रदान किया गया। इस मौके पर जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारी, खण्ड स्रोत समन्वयक, संकुल समन्वयक सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं और वालेंटियर्स उपस्थित रहे। कार्यशाला के अंत में डीएमसी समग्र शिक्षा श्री अखिलेश मिश्रा ने आभार व्यक्त किया।प्रधान सम्पादकतेन सिंह ठाकुर6264046084