Thu 06 Aug 2026

ब्रेकिंग

रावघाट बीएसपी प्रबंधन की मनमानी नही चलेगी बिना व्यवस्था किये माइंस चलाना बंद करे-नरेन्द्र नाग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : *युवक कांग्रेस के द्वारा जिला नारायणपुर मे भाजपा कार्यालय का घेराव किया गया*

*युवक कांग्रेस के द्वारा जिला नारायणपुर मे भाजपा कार्यालय का घेराव किया गया*

*नारायणपुर*

आज युवक कांग्रेस के नेतृत्व में नारायणपुर की धरती से उठी यह आवाज़ केवल एक विरोध नहीं है यह लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प है। यह उन हर नागरिक की आवाज़ है जो सच बोलने का साहस रखता है।

जब देश के अहम मुद्दों पर सवाल उठते हैं, जब किसानों की पीड़ा, युवाओं की बेरोज़गारी और जनता के अधिकारों पर चर्चा होती है तब सवाल पूछना गुनाह नहीं, बल्कि लोकतंत्र की आत्मा है

अगर सरकार आलोचना से घबराकर आवाज़ उठाने वालों को गिरफ्तार करती है,जिस प्रकार ऐप्सटीन फाइल मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम आ रहा है और किसान विरोधी डील किया जा रहा जिसके खिलाफ युवा कांग्रेस द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया गया ये तानाशाह सरकार आवाज को दबाने की कोशिश जेल में डाल कर डराने का कोशिश किया जा रहा और युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जेल में डाल कर डराने का काम कर रहे इससे डरने वाले नहीं है यह लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा प्रहार है। लोकतंत्र में असहमति देशद्रोह नहीं होती।

क्या अब यह संदेश दिया जा रहा है कि

“जो सच बोलेगा, उसे जेल भेज दिया जाएगा?

यह वही देश है जिसने Mahatma Gandhi के नेतृत्व में सत्य और अहिंसा की ताकत से साम्राज्यवादी ताकतों को झुकाया। यहाँ अन्याय के सामने सिर झुकाने की परंपरा नहीं है।

जेल कितने भरोगे?

हर गिरफ्तारी के बाद सौ नई आवाज़ें उठेंगी हर दमन के बाद जनशक्ति और मज़बूत होगी नारायणपुर से उठी यह चिंगारी पूरे प्रदेशऔरदेश में जनजागरण की लौ बनेगी।

डराने और दबाने की राजनीति अब

नहीं चलेगी

हम संविधान की मर्यादा, लोकतंत्र की गरिमा और किसान-युवा के सम्मान की लड़ाई लड़ते रहेंगे।

नारायणपुर युवा कांग्रेस जिला कांग्रेस ,महिला कांग्रेस एनएसयूआई सभी कांग्रेस जन इस विरोध प्रदर्शन में सम्मिलित हुये।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन