Mon 03 Aug 2026

ब्रेकिंग

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास।

विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों एवं राहवीर योजना की दी गई विस्तृत जानकारी।

राहवीर योजना से लेकर हेलमेट-सीट बेल्ट तक, कांकेर पुलिस ने विद्यार्थियों को किया यातायात के प्रति जागरूक।

पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल (भानुप्रतापपुर) एवं श्री योगेश कुमार साहू के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में दिनांक 03 अगस्त 2026 को आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में यातायात प्रभारी श्री दीपक साव एवं यातायात पुलिस कांकेर की टीम ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षित यातायात का महत्व समझाया। विद्यार्थियों को बताया गया कि सड़क पर सुरक्षित रहने और दुर्घटनाओं से बचने के लिए प्रत्येक नागरिक का यातायात नियमों का पालन करना आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने, तेज गति एवं लापरवाही से वाहन नहीं चलाने, नशे की हालत में वाहन चलाने के दुष्परिणाम, ट्रैफिक सिग्नल एवं सड़क संकेतों के पालन, ज़ेब्रा क्रॉसिंग के उपयोग तथा नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने से संबंधित कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई।जागरूकता कार्यक्रम को अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रोजेक्टर के माध्यम से सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों पर आधारित प्रेरणादायक वीडियो भी प्रदर्शित किए गए। वीडियो के माध्यम से विद्यार्थियों ने सुरक्षित यातायात से जुड़े व्यवहारिक पहलुओं को समझा और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में अपनी भूमिका के प्रति जागरूक हुए।

कार्यक्रम के दौरान राहवीर योजना की भी जानकारी दी गई। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बताया गया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाने वाले नागरिक को शासन द्वारा ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। साथ ही डायल-112 की त्वरित आपातकालीन सेवाओं एवं दुर्घटना पीड़ितों को शीघ्र उपचार उपलब्ध कराने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने स्वयं यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज के अन्य लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

कांकेर पुलिस की अपील

सड़क सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। वाहन चलाते समय हमेशा यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं, ओवरस्पीडिंग से बचें तथा दुर्घटना होने पर घायल व्यक्ति की तत्काल सहायता कर राहवीर योजना का लाभ उठाते हुए मानव जीवन बचाने में अपना योगदान दें।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन