Tue 04 Aug 2026

ब्रेकिंग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

औषधि पौधों एवं जड़ी -बूटी का किया वितरण : आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के5रूप में मनाया गया।

महिला पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान, पतंजलि योगसमिति, किसान सेवा समिति, तथा युवा भारत समिति के द्वारा बखरूपारा के गणेश मंदिर में आचार्य बाल कृष्ण जी का जन्म दिवस जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाया गया।

वृक्षारोपण हेतु दिव्य पौधों तथा जड़ी-बूटियों का वितरण किया गया , समिति के द्वारा लोगों को संदेश दिया, 'एक पेड़ मां के नाम" थीम को आगे बढ़ाते हुए पतंजलि योगसमिति का उद्देश्य वनौषधियों का संरक्षण पर्यावरण को हरा-भरा बनाना है । समिति के द्वारा आह्वान किया गया ,पर्यावरण संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है हम अधिक से अधिक पौधे लगाकर एवं राष्ट्रव्यापी जन आंदोलन को प्रेरित करने का काम करें, पौधा रोपण प्रकृति संरक्षण जन सहभागिता और भावी पीढीयों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है औषधि पौधों ,दिव्य जड़ी बूटी के साथ साथ फलदार पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया जा सकता है।

कार्यक्रम में मदन सिंह बैस अध्यक्ष पतंजलि योगसमिति, सी.डी वैष्णव सोसल मीडिया प्रभारी। अमिता ठाकुर जिला महामंत्री महिला पतंजलि योगसमिति, सुमित्रा नेताम संगठन मंत्री, शान्ति ठाकुर सोशल मीडिया प्रभारी महिला पतंजलि, नीलम साहू, ममता ठाकुर, प्रमीता ओमरे, सरला ठाकुर, मीना पटेल, भारती साहु, सहित साधक भाई -बहने उपस्थित रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन