Mon 10 Aug 2026

ब्रेकिंग

श्रावण सोमवार का दूसरा सोमवार को एडका मोड़ शिव मंदिर में उमड़ी भक्तो कि भीड़

वीरांगना रमोतिन माड़िया शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय, नारायणपुर में नवप्रवेशित छात्राओं के स्वागत कार्यक्रम का आयोजन

विश्व आदिवासी दिवस (मूलनिवासी दिवस) 9 अगस्त को जिला नारायणपुर में भव्य रूप में मनाया गया

कन्याकुमारी से कश्मीर तक स्वर्वेद संदेश एवं समर्पण दीप यात्रा

*स्वर्वेद संदेश एवं समर्पण दीप यात्रा* 14 दिसंबर 2026 को हो रहा है।

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : विश्व आदिवासी दिवस (मूलनिवासी दिवस) 9 अगस्त को जिला नारायणपुर में भव्य रूप में मनाया गया

विश्व आदिवासी दिवस (मूलनिवासी दिवस) 9 अगस्त को जिला नारायणपुर में भव्य रूप में मनाया गया*

*अबूझमाड़ की संस्कृति को बचाने आज कि युवा पीढ़ी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया*

जिला नारायणपुर के हाई स्कूल ग्राउंड में अनुमानित 10 हजार कि संख्या में इकट्ठा हुये*

सुबह बाईक रैली से पहले पूरा जिला नारायणपुर का भ्रमण किया गया, तत्पश्चात पैदल रैली नगर के चौक चौराहो से होते हुये वापिस खेल मैदान हाई स्कूल में रैली का समापन हुआ*

84 परगना का एक मंच पर इकट्ठा होना यह एक ऐतिहासिक पल था, आदिवासी संस्कृति को बचाने के लिए आज कि युवा पीढ़ी में भारी जोश और उत्साह देखने को मिला।

रैली समापन के बाद मंचीय कार्यक्रम आयोजित किए गए, और रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

सभी के लिए विशाल रूप में भोजन भंडारे कि भी व्यवस्था कि गई थी।

जल जंगल जमीन कि रक्षा करना आदिवासी समाज मूलनिवासीयो का पीढ़ी दर पीढ़ी कर्त्तव्य रहा है, जिसे आज कि युवा पीढ़ी भी भली भांति

समझती और जानती है, युगों युगों से अपने संस्कृति और जल जंगल जमीन के लिए कई महापुरुषों,आदिवासियों ने अपनी जान (शाहिद)देकर भी अपनी संस्कृति और जंगल को बचाये रखा है।

पुराने बुजुर्ग और जानकारों का कहना है कि अब तक का जिला नारायणपुर का 9 अगस्त आदिवासी (मूलनिवासी) दिवस में 10 हजार कि संख्या से भी ऊपर एक मंच में और एक साथ एकत्रित हुये।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन