Sat 08 Aug 2026

ब्रेकिंग

शादी से इनकार पर प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, आपत्तिजनक फोटो-वीडियो इंस्टाग्राम पर किए वायरल।

धर्मनगरी में मानवता हुआ शर्मशार बेसुध महिला डेढ़ माह से बच्चे को गर्भ में लेकर घूमती रही ।

नेशनल लोक अदालत 12 सितंबर को तैयारी के संबंध में राजस्व अधिकारीयों की बैठक आयोजित

प्राथमिक शाला सुलेंगा नारायणपुर में आयोजित किया गया जागरूकता शिविर

अबूझमाड़ के अंदरूनी क्षेत्रों में बाहरी राज्यों से लोगों की आवाजाही पर जिला पंचायत सदस्य ने जताई चिंता- राकेश उसेंडी

युधिष्ठिर देवांगन रायपुर : शादी से इनकार पर प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, आपत्तिजनक फोटो-वीडियो इंस्टाग्राम पर किए वायरल।

शादी से इनकार पर प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, आपत्तिजनक फोटो-वीडियो इंस्टाग्राम पर किए वायरल

युवती की शिकायत पर तखतपुर पुलिस की कार्रवाई, फरार आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार

तीन सदस्यीय पुलिस टीम ने कर्नाटक में दी दबिश, न्यायालय के आदेश पर आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।तखतपुर। प्रेमिका द्वारा शादी से इनकार करना एक युवक को इतना नागवार गुजरा कि उसने कथित तौर पर वीडियो कॉल के दौरान युवती के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आरोपी ने इन फोटो-वीडियो को इंस्टाग्राम पर वायरल किया, जिसके बाद युवती ने तखतपुर थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने गंभीरता से मामले की जांच शुरू की और फरार आरोपी को कर्नाटक के बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया।शादी से इनकार के बाद वायरल किया फोटो-वीडियो

पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक सुनील चतुर्वेदी का युवती के साथ प्रेम संबंध था। दोनों के बीच वीडियो कॉल के दौरान युवती के कुछ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो आरोपी के पास मौजूद थे। युवती द्वारा शादी से इनकार किए जाने के बाद आरोपी ने कथित तौर पर इन्हीं फोटो और वीडियो को इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री सामने आने के बाद युवती ने तखतपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

मामला दर्ज होते ही फरार हो गया आरोपी

शिकायत मिलने के बाद तखतपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गया था। पुलिस टीम लगातार आरोपी के संभावित ठिकानों और उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी। जांच के दौरान आरोपी के कर्नाटक के बेंगलुरु में होने की जानकारी सामने आई।

तीन सदस्यीय टीम ने बेंगलुरु में दी दबिश

तखतपुर थाना प्रभारी अवनीश पासवान के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन सदस्यीय पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने कर्नाटक के बेंगलुरु पहुंचकर आरोपी के ठिकाने पर दबिश दी और आरोपी सुनील चतुर्वेदी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस तखतपुर लाई।

न्यायालय में पेशी, जेल भेजा गया आरोपी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय के आदेश के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और सोशल मीडिया पर वायरल की गई सामग्री सहित अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।

सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर पुलिस की सख्ती

इस मामले ने एक बार फिर सोशल मीडिया के दुरुपयोग और निजी तस्वीरों एवं वीडियो को बिना अनुमति सार्वजनिक करने के गंभीर परिणामों को सामने ला दिया है। पुलिस का कहना है कि किसी की निजी तस्वीर या वीडियो को उसकी अनुमति के बिना सोशल मीडिया पर प्रसारित करना गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में शिकायत मिलने पर पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाती है

युधिष्ठिर देवांगन स्टेट हेड

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन