अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : वीरांगना रमोतिन माड़िया शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय, नारायणपुर में नवप्रवेशित छात्राओं के स्वागत कार्यक्रम का आयोजन
Ten Singh Thakur
Mon, Aug 10, 2026
दीक्षारंभ प्रवेश उत्सव 2026
वीरांगना रमोतिन मड़िया शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय, नारायणपुर में सत्र 2026-27 के नवप्रवेशित छात्राओं के स्वागत एवं उच्च शिक्षा की नई यात्रा के शुभारंभ के उद्देश्य से दीक्षारंभ प्रवेश उत्सव 2026 का आयोजन 10 अगस्त 2026 को प्रातः 11:00 बजे से महाविद्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित छात्राओं को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 तथा विभिन्न गतिविधियों से परिचित कराना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के मंच पर आगमन के पश्चात माँ सरस्वती की पूजा एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके उपरांत राजकीय गीत प्रस्तुत किया गया तथा अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शपथ भी दिलाई गई। नवप्रवेशित छात्राओं का स्वागत करते हुए उन्हें NEP एम्बेसडर के रूप में सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य श्री बी. डी. चांडक ने की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती प्रमिला प्रधान, अध्यक्ष, जनभागीदारी समिति रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. एस. आर. कुंजाम, प्राचार्य, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायणपुर तथा श्री राजेन्द्र कुमार यादव, जिला स्तरीय NEP मास्टर ट्रेनर, नारायणपुर उपस्थित रहे।
अपने स्वागत उद्बोधन में अध्यक्ष एवं प्राचार्य ने नवप्रवेशित छात्राओं का स्वागत करते हुए उन्हें नियमित अध्ययन, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों एवं महत्व पर प्रकाश डाला गया। मुख्य अतिथि ने छात्राओं को उच्च शिक्षा के अवसरों का सदुपयोग करते हुए आत्मनिर्भर एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ अनिल कुमार भतपहरी द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।
द्वितीय सत्र
द्वितीय सत्र में नवप्रवेशित छात्राओं को महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था से परिचित कराया गया। छात्रवृत्ति, विभाग, शिक्षक-कर्मचारी, प्रयोगशाला, विभिन्न समितियों, आंतरिक मूल्यांकन, प्रश्न-पत्र, सेमिनार, शैक्षणिक कार्य, उपस्थिति, विषय एवं परीक्षा संबंधी जानकारी प्रदान की गई।
इसके साथ ही छात्राओं को एन.एस.एस., विभिन्न क्लब, रेडक्रॉस, ए.बी.सी.आई.डी., विकसित भारत एवं अन्य गतिविधियों, खेलकूद, ग्रंथालय तथा महाविद्यालय की विभिन्न प्रयोगशालाओं एवं छात्र शाखा के संबंध में जानकारी दी गई। अंत में छात्राओं को महाविद्यालय परिसर का भ्रमण कराया गया और कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
सम्पूर्ण कार्यक्रम उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। दीक्षारंभ प्रवेश उत्सव ने नवप्रवेशित छात्राओं को महाविद्यालयीन जीवन, नई शिक्षा नीति और उपलब्ध शैक्षणिक अवसरों से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण एवं नवप्रवेशित छात्राएँ उपस्थित रहे।
बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
9424287527
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन