Thu 11 Jun 2026

ब्रेकिंग

प्रदेश सहप्रभारी सौरभ झा का नारायणपुर दौरा से कार्याकर्ता हुये उत्साहित

कलेक्टर ने बोरगांव लैम्प्स में खाद भंडारण और वितरण का किया निरीक्षण

योगा तथा संवाद कार्यक्रम से जुड़ कर लोगों ने जताई खुशी

कभी नक्सलगढ़ के रूप में पहचाना जाता था अबूझमाड़।

दो वर्षीय बच्ची के अपहरण की खबर से क्षेत्र दहशत

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : प्रदेश सहप्रभारी सौरभ झा का नारायणपुर दौरा से कार्याकर्ता हुये उत्साहित

प्रदेश सहप्रभारी सौरभ झा का नारायणपुर दौरा से कार्याकर्ता हुये उत्साहित*

*विधानसभा दौरे पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा, संगठन विस्तार एवं जनहित के मुद्दों पर बनी रणनीति -नरेन्द्र नाग अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़*

आज नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के बीच व्यापक चर्चा आयोजित की गई। इस दौरान क्षेत्र की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, जनता की मूलभूत समस्याएं, संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर गंभीर मंथन किया गया।

दौरे में प्रदेश सह प्रभारी सौरभ झा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष देव लाल नरेटी, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मेहरसिंह वट्टी, प्रदेश सचिव हरेश चक्रधारी सहित विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

नेताओं ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर क्षेत्र की जमीनी स्थिति की जानकारी ली तथा गांव-गांव तक पार्टी की विचारधारा और जनहित की लड़ाई को मजबूत करने का आह्वान किया।

बैठक में क्षेत्र की सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, बेरोजगारी, वन अधिकार, किसानों की समस्याएं एवं युवाओं के भविष्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। नेताओं ने कहा कि वर्षों से नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र विकास की मूलभूत सुविधाओं से वंचित है, लेकिन सत्ता में बैठी सरकारें केवल वादे और घोषणाएं कर जनता को भ्रमित करने का काम कर रही हैं।

कार्यकर्ताओं ने भी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को मजबूती से उठाया और कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है। गांवों में आज भी सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है, किसान अपनी उपज का सही मूल्य पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और आदिवासी क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव लगातार बना हुआ है।

जिला अध्यक्ष परमित दुग्गा ने कहा कि आम आदमी पार्टी केवल चुनावी राजनीति नहीं बल्कि जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाली पार्टी है। पार्टी का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक न्याय और सुविधा पहुंचाना है। इसके लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना और प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय रहना बेहद आवश्यक है।

दौरे के दौरान यह निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव और पंचायत में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। जनता की समस्याओं को सीधे सुनकर उनके समाधान हेतु संघर्ष किया जाएगा और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज बुलंद की जाएगी।

नेताओं ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जनता के बीच लगातार सक्रिय रहें, लोगों की समस्याओं को समझें और उन्हें पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा से जोड़ें। मजबूत संगठन और जागरूक कार्यकर्ता ही किसी भी बदलाव की सबसे बड़ी ताकत होते हैं।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष परमित दुग्गा,ओरछा ब्लॉक अध्यक्ष हेमन्त बघेल, रामदेव दुग्गा जिला सचिव, मानकु पोटाई, विश्वनाथ दुग्गा, विजय कोर्राम जिला शोशल मिडिया प्रभारी नारायणपुर, मन्नु पोटाई, सुनील वड्डे, गौरव बघेल,कांकेर जिला उपाध्यक्ष रोहित केमरो,बिरेन्द्र हिडको राजेश कोर्राम, राजकुमार कोर्राम,सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आम आदमी पार्टी के समर्थक उपस्थित रहे।

अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी को मजबूत करने, जनता की आवाज बनने और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन