Wed 05 Aug 2026

ब्रेकिंग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा के तहत प्रदेश में नौनिहालों का कार्यक्रम माध्यमिक शाला बंगलापारा में किया गया

नारायणपुर - राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा के तहत प्रदेश में नौनिहालों के स्वास्थ्य एवं मस्तिष्क विकास को ध्यान में रखते हुए शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बंगलापारा में बालवाड़ी एवं सभी बच्चों के लिए 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक मनाए जाने वाले राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ बीना खोबरागड़े ने स्कूल में लगाए गए संतुलित आहार पोषण प्रदर्शनी के बारे में जानकारी देते हुए बच्चों को बताया कि संतुलित आहार वह भोजन है जो शरीर के विकास, स्वास्थ्य और कार्य क्षमता बढ़ाने के लिए अत्यन्त आवश्यक है। ‌जिसमें सभी पोषक तत्व और पानी सही अनुपात और मात्रा में शामिल हो।यह हमें बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है। उन्होंने जंक फूड से हानिकारक प्रभाव एवं मुनगा के सेवन से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर उपस्थित प्रधान अध्यापक श्रीमती ब्रजेश्वरी रावटे ने गर्मी से बचाव की जानकारी देते बताया की हम स्कूल में जलघंटी,जलयोजन के अन्तर्गत पानी पीने के लिए घंटी बजाकर अवगत करा रहे हैं।उसे आप सभी को घर में भी समयानुसार पर्याप्त मात्रा में जल का सेवन करना है। ताकि शरीर में पानी की कमी ना रहें और हम लू लगने से बचाव करें। हमें तेज एवं सीधी धूप से सुरक्षित रहना है ‌। इस दौरान विजयलक्ष्मी गुर्जर,उषा तिवारी, हेमन्त साहू, समस्त स्टाफ एवं बालवाड़ी से लेकर स्कूल के सभी छात्र छात्राऐं उपस्थित थे।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन