अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : थाना अनंतपुर क्षेत्र के दूरस्थ गांव के ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत् होने ग्राम ओडारगांव में लगाया गया सहयोग चौपाल
Ten Singh Thakur
Sat, Jun 13, 2026
थाना अनंतपुर क्षेत्र के दूरस्थ गांव के ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत् होने ग्राम ओडारगांव में लगाया गया सहयोग चौपाल।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोण्डागांव श्री पंकज चंद्रा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोण्डागांव श्री कपिल चन्द्रा (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में, उप पुलिस अधीक्षक महोदया(मुख्यालय) कोण्डागांव स्निग्धा सलामे (रा.पु.से.) के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी श्री गोपेन्द्र पटेल के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के दूरस्थ ग्राम ओडारगांव में आज दिनांक 13.06.2026 को ‘‘सहयोग चौपाल’’ लगाया गया, चौपाल में ग्राम पंचायत ओडारगांव के सरपंच, पंच, गायता, पुजारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण लोग उपस्थित रहें। सहयोग चौपाल में सभी ग्रामीणों के साथ गाँव की समस्याओं की बारे में चर्चा किया गया। जो ग्रामीणों ने गांव में जमीन विवाद, अतिक्रमण विवाद, या अन्य कोई भी समस्या नहीं होना बताया। इस दौरान सभी लोगों को साइबर ठगी से बचने हेतु किसी को भी अपना पासवर्ड नही बताने, किसी को भी ओटीपी शेयर न करने, कोई भी अनजाने लींक को ओपन नहीं करने, अपनी परिचय सोशल मीडिया में शेयर नहीं करने जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, बैंक पासबुक, पासपोर्ट आदि एवं पैसा डबल करने, बिना ब्याज लोन, आंनलाइन सट्टा आदि के चक्कर में न पड़ने, सायबर ठगी होने पर टोल फ्री नम्बर 1930 पर सूचना देने बताया गया। नाबालिग बालक बालिकाओं का बाल विवाह नहीं करने, महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा, पाॅक्सो एक्ट की जानकारी, यातायात नियमों की जानकारी, मोटर साइकिल चलाते समय हेल्मेट पहनने के लाभ, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बैल्ट लगाना एवं वाहन का रजिस्ट्रेशन, बीमा एवं वाहन चालक का ड्राईविंग लायसेंस होना, किसी भी प्रकार की घटना होने पर डाॅयल 112 नम्बर पर काॅल करके त्वरित सहायता प्राप्त करने आदि जानकारी ग्रामीणों को बतायी गई। ग्रामीणों द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय कोण्डागांव श्री पंकज चंद्रा के द्वारा चलाये जा रहे मुहिम ‘‘सहयोग चौपाल’’ कार्यक्रम की काफी सराहना की जा रही है।
बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन