Tue 04 Aug 2026

ब्रेकिंग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

योग दिवस पर BCCI लालबाग क्रिकेट टीम ने किया योगा। : युवाओं को नशे के लत से दूर रहने की दिलाई शपथ।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर BCCI लालबाग क्रिकेट टीम ने किया योगाभ्यास।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर BCCI लालबाग क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों एवं सदस्यों द्वारा सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने योग के महत्व को समझते हुए इसे अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में महेंद्र बघेल, तोमेश कौशल, पप्पू जैन, सौरभ अरोरा, इमरान जिलानी, दिलकेश, दीपेश, विशाल, कुनाल, विवेक, दीनू, विश्वजीत, रिखेंद्र, किशन, चिंटू जी, सोनू सिंह, वेद, अनिल, तीरथ सहित अन्य सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

उपस्थित सदस्यों ने बताया कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक शांति एवं आत्मिक संतुलन भी प्रदान करता है।

युवाओं में बढ़ते दुर्व्यसन, खास कर मादक पदार्थों का सेवन से दूर रहने के लिए शपथ दिलाई गई।

सभी ने समाज में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ने पर जोर दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य शारीरिक स्वास्थ के अलावा मानसिक सुदृढ़ता तथा आध्यात्मिक जागरूकता के द्वारा समाज के निर्माण हेतु योग के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

प्रधान संपादक

तेन सिंह ठाकुर

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन