Wed 05 Aug 2026

ब्रेकिंग

रावघाट बीएसपी प्रबंधन की मनमानी नही चलेगी बिना व्यवस्था किये माइंस चलाना बंद करे-नरेन्द्र नाग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : जिला नारायणपुर में एक ही गैस एजेंशी होनें से जिला नारायणपुर कि जनता है परेशान,

जिला नारायणपुर में एक ही गैस एजेंशी होनें से जिला नारायणपुर कि जनता है परेशान,

*नारायणपुर जिले मे एक ही गैस एजेंसी पहुचने के लिये ना सडक की सुविधा ना पीने की पानी की सुविधा ना खडे होने की सुविधा गैस एजेंसी की मनमानी कहें या लापरवाही घर पहुंच सेवा फैल-नरेन्द्र नाग अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़*

*सरकार जिले मे दो से तीन गैस एजेंसी ओर खोले ताकी जिलेवासियो को राहत मिल सके*

नारायणपुर – अच्छे दिन का सपना दिखाने वाली भाजपा सरकार आज आम जनता को गैस के लिए लाइन में खड़ा कर रही है। 450 रुपये में गैस देने का वादा करने वाली बीजेपी सरकार के राज में आज उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में घंटों लाइन में खड़े होकर सिलेंडर लेने मजबूर होना पड़ रहा है।

नारायणपुर जैसे छोटे और अपेक्षाकृत सम्पन्न जिले में भी गैस वितरण की बदहाल व्यवस्था जिला प्रशासन की नाकामी को साफ दर्शाती है। कुशल गैस एजेंसी के गोदाम में उपभोक्ता कड़ी धूप में अपने छोटे-छोटे बच्चों को गोद में लेकर भूखे-प्यासे घंटों से अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन एजेंसी द्वारा न तो टेंट की व्यवस्था की गई है, न पीने के पानी की, न ही अतिरिक्त काउंटर खोला गया है और न ही होम डिलीवरी की कोई व्यवस्था दिखाई दे रही है।

सरकार एक तरफ देश को “विश्व गुरु” बनाने का ढिंढोरा पीट रही है और दूसरी तरफ आम जनता को कभी नोटबंदी, कभी आधार कार्ड और कभी अन्य कागजी प्रक्रियाओं के नाम पर परेशान किया जा रहा है। अब हालात यह हैं कि गैस जैसी मूलभूत सुविधा के लिए भी लोगों को लाइन में खड़ा होकर अपमान झेलना पड़ रहा है।

आम आदमी पार्टी बस्तर लोकसभा अध्यक्ष नरेन्द्र नाग ने बताया कि उन्होंने मौके पर ही उपस्थित रहकर एसडीएम को तत्काल व्यवस्था सुधारने के लिए कहा है। अधिकारियों ने अतिरिक्त काउंटर खोलने और आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन अब तक एजेंसी संचालक की मनमानी साफ दिखाई दे रही है।

उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही टेंट, पानी, अतिरिक्त काउंटर और होम डिलीवरी की व्यवस्था नहीं की गई तो आम आदमी पार्टी उपभोक्ताओं के साथ मिलकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन