अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : नगर पालिका नारायणपुर में 12 जून को स्वनिधि महोत्सव का आयोजन
Ten Singh Thakur
Tue, Jun 9, 2026
नगर पालिका नारायणपुर में 12 जून को स्वनिधि महोत्सव का आयोजन
नारायणपुर - प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के 06 वर्ष पूर्ण होने पर 1 जून से 30 जून 2026 तक संपूर्ण देश में पीएम स्वनिधि विशेष अभियान के तहत जिला मुख्यालय के नगरीय निकायों में जिला स्तरीय स्वनिधि महोत्सव, शेष नगरीय निकायों में लोक कल्याण मेला एवं जनगणना शहरों में स्वनिधि कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग इस अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता के रुप में क्रियान्वित करने हेतु प्रतिबद्ध है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पथ विक्रेताओं, शहरी गरीबों एवं असंगठित श्रमिकों को वित्तीय समावेश, डिजिटल सशक्तीकरण एवं सामाजिक सुरक्षा लाभों से जोड़ना है। यह महोत्सव समर्पित पथ विक्रेता केन्द्रित आउटरीच कार्यक्रम है जो कि पथ विक्रेताओं के लिए सूक्ष्म ऋण पहुंच, डिजिटल सशक्तिकरण एवं सामाजिक कल्याण सुनिश्चित करेगा।
इसी तारतम्य में रामचन्द्र यादव मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नगरपालिका परिषद नारायणपुर ने बताया कि शासन की महत्वकांक्षी प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना से पथ विक्रेताओं, शहरी गरीबों एवं असंगठित श्रमिकों के हितार्थ नगरपालिका परिषद नारायणपुर में भी 01 जून 2026 से 30 जून तक स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। दिनांक- 12 जून 2026 को नगरपालिका नारायणपुर के सभाकक्ष में बृहत स्तर पर जिला स्तरीय स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया जाना है। इस योजना के प्रचार-प्रसार हेतु समाचार पत्रों में समाचार प्रकाशन, शहर क्षेत्र में होर्डिंग, लाऊड स्पीकर के माध्यम से मुनादी, पाम्पलेट के माध्यम से तथा सीधे सम्पर्क स्थापित कर पथ विक्रेताओं, असंगठित श्रमिकों एवं शहरी गरीबों को योजना का अधिक से अधिक लाभ दिलाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। योजना में सूक्ष्म ऋण के तहत प्रथम ऋण- 15000 रुपये, द्वितीय ऋण- 25000 रुपये एवं तृतीय ऋण- 50000 रुपये प्रदाय किया जा रहा है तथा डिजिटल सशक्तिकरण क्रेडिट कार्ड एवं डिजिटल भुगतान के बारे में भी बताया जा रहा हैं निश्चित ही इस महोत्सव से पथ विक्रेताओं, शहरी गरीबों को योजना का लाभ प्राप्त होगा।
बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
9424287527
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन