Thu 06 Aug 2026

ब्रेकिंग

शिक्षा विभाग की आदेश की औहेलना अटैचमेंट समाप्त होने के बाद भी मूल पदस्थापन से दूर शिक्षक -फूलसिंग कचलाम

नारायणपुर से डोंगर रोड कि खस्ताहल सडक निर्माण कार्य को तीव्र गति करने परिवहन संघ, निको, और PWD कि बैठक में चर्चा

रावघाट बीएसपी प्रबंधन की मनमानी नही चलेगी बिना व्यवस्था किये माइंस चलाना बंद करे-नरेन्द्र नाग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

: मुख्यमंत्री श्री साय की पहल से आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिला अयोध्या धाम दर्शन का अवसर

तेन सिंह ठाकुर नारायणपुर   मुख्यमंत्री श्री साय की पहल से आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिला अयोध्या धाम दर्शन का अवसर   मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा राज्य के राम भक्तों को निःशुल्क अयोध्या धाम में श्रीरामलला के दर्शन कराने हेतु "श्री रामलला दर्शन योजना" शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत विशेष ट्रेन से जिलों के श्रद्धालुओं का चयन कर उन्हें अयोध्या धाम ले जाया जा रहा है।   जिले के 11 श्रद्धालुओं को नगर पालिका अध्यक्ष श्री इंद्र प्रसाद बघेल और बखरूपारा वार्ड पार्षद श्री कमलापति मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर नारायणपुर से राजनांदगांव के लिए कार द्वारा रवाना किया। विशेष ट्रेन के माध्यम से अयोध्या धाम के लिए प्रस्थान करेंगे।   आत्मसमर्पित माओवादियों ने इस योजना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमने कभी नहीं सोचा था कि सुदूर अंचल और अंधकारमय जीवन से निकलकर हमें श्री रामजी के दर्शन करने का सौभाग्य मिलेगा। श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस योजना से उनका श्रीराम के दर्शन करने का सपना पूरा हो रहा है। योजना के तहत श्रद्धालुओं को अयोध्या यात्रा के लिए पूरा पैकेज प्रदान किया जा रहा है, जिसमें यात्रा, ठहरने, मंदिर दर्शन और भोजन की व्यवस्था शामिल है। इसके अलावा यात्रा के दौरान सुरक्षा कर्मी, टूर एस्कॉर्ट और चिकित्सकों का दल भी साथ रहेगा। इस अवसर पर जिला रोजगार अधिकारी श्री एम.एल. अहिरवार भी उपस्थित रहे। प्रधान सम्पादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084  

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन