Thu 06 Aug 2026

ब्रेकिंग

रावघाट बीएसपी प्रबंधन की मनमानी नही चलेगी बिना व्यवस्था किये माइंस चलाना बंद करे-नरेन्द्र नाग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट : आदेश्वर अकैडमी नारायणपुर मे स्टूडेंट लेड कांफ्रेंस का हुआ आयोजन।

आदेश्वर अकैडमी नारायणपुर मे स्टूडेंट लेड कांफ्रेंस का हुआ आयोजन।

नारायणपुर जैसे अति संवेदनशील एवं शैक्षणिक रूप से कम विकसित जिले में आदेश्वर अकैडमी नारायणपुर की स्थापना 2016 में की गई थी। आदेश्वर अकैडमी की स्थापना का मुख्य उद्देश्य यह था कि इस जिले में एक ऐसी शैक्षणिक संस्था स्थापित की जाए जिसमें नई टेक्नोलॉजी, नई शैक्षणिक गतिविधियां एवं नई पद्धतियों को आत्मसात करके यहां के विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास किया जा सके। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए आदेश्वर अकैडमी ने निरंतर प्रयास किया और साल 2025 में इसे सीबीएसई नई दिल्ली द्वारा संबद्धता प्राप्त हुई। आज आदेश्वर अकैडमी नारायणपुर जिले का एकमात्र सीबीएसई से मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूल है। वर्तमान में इसमें नर्सरी से दसवीं तक की कक्षाएं संचालित हो रही है।

28 फरवरी 2026 को यहां स्टूडेंट लेड कॉन्फ्रेंस का भव्य आयोजन किया गया जिसमें स्कूल के बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी, आर्ट गैलरी, माइंड गेम लैब एक्टिविटी, क्लास एक्टिविटी, आनंद मेला जैसे विभिन्न आयोजनों को अपने प्रतिभा और कौशल से संपन्न किया । बच्चों के कौशल और उनके प्रदर्शन की अभिभावक और नारायणपुर के नगरवासियों ने बहुत सराहना किया और उनके आत्मविश्वास को देखकर आश्चर्यचकित हो उठे। प्रदर्शिनी में उपस्थित अभिभावकों द्वारा बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आदेश्वर अकैडमी के मैनेजमेंट टीम की भी प्रशंसा किया गया।लेड कॉन्फ्रेंस का भव्य* आयोजन किया गया

स्कूल के बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी, आर्ट गैलरी, माइंड गेम लैब एक्टिविटी, क्लास एक्टिविटी, आनंद मेला जैसे विभिन्न आयोजनों को अपने प्रतिभा और कौशल से संपन्न किया । बच्चों के कौशल और उनके प्रदर्शन की अभिभावक और नारायणपुर के नगरवासियों ने बहुत सराहना किया और उनके आत्मविश्वास को देखकर आश्चर्यचकित हो उठे। प्रदर्शिनी में उपस्थित अभिभावकों द्वारा बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आदेश्वर अकैडमी के मैनेजमेंट टीम की भी प्रशंसा किया गया।

प्रधान संपादक

तेन सिंह ठाकुर

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन