Wed 05 Aug 2026

ब्रेकिंग

रावघाट बीएसपी प्रबंधन की मनमानी नही चलेगी बिना व्यवस्था किये माइंस चलाना बंद करे-नरेन्द्र नाग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : मालवाहक वाहन पर सवारी बैठाने वाले वाहनों पर सख्ती से चलानी कार्यवाही कि गई

मालवाहक वाहन पर सवारी बैठाने वाले वाहनों पर सख्ती से चलानी कार्यवाही क़ि गई

पुलिस अधीक्षक रॉबिन्सन गुड़िया (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील नायक के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी (रक्षित निरीक्षक) मोहसिन खान के हम स्टॉफ के द्वारा जिले की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने व यातायात नियमों के सख्ती से पालन के लिए यातायात पुलिस द्वारा निरंतर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। आज दिनांक 05.04.2026 को एचएच 130डी गढ़बेगांल तिराहा पर वाहनों की चेकिंग कार्यवाही किया गया जिसमें मुख्य रूप से मालवाहक यान में सवारी लेने जाने और बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट व भारी वाहनों को रोककर उनके वाहन की समस्त कागजातों की गहन चेकिंग की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन कर (परमिट शर्तों का उल्लंघन कर) मालवाहक यान में सवारी बिठाने वाले कुल 15 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् कार्यवाही कर 6200 रूपये समन शुल्क वसूल किया गया। पूरे चेकिंग कार्यवाही के दौरान 40 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर कुल 18400 समन शुल्क वसूल किया गया। चेकिंग कार्यवाही के दौरान कई अन्य वाहनों की भी जांच की गई जिसमें कुछ वाहनों के दस्तावेज सही पाया गए, जबकि कुछ में मामूली खामियां मिलने पर उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया,पुलिस अधीक्षक रॉबिन्सन गुड़िया (भा.पु.से.) की ड्रायवरों से अपीलः- नारायणपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्रायवरों से अपील की है कि मालवाहक यान में सवारी न बिठायें जिले में होने वाले सड़क दुर्घटना को रोकने व जिले की यातायात व्यवस्था का सुगम संचालन करना हम सब की जिम्मेदारी है, सभी के सहयोग एवं नियमों का पालन किये जाने से बेहतर यातायात व्यवस्था बनाई जा सकती है।हमेशा यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाए, वाहन चलाते समय सदैव हेलमेट का उपयोग करें, नशे की हालत में वाहन न चलाए, नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न दे, यातायात संकेतो का पालन कर वाहन चलाएं, मोबाईल फोन से बात करते वाहन न चलाएं :- सुशील नायक, (एडिशनल एसपी नारायणपुर)

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन