Tue 27 Oct 2026

ब्रेकिंग

नारायणपुर की टेबल टेनिस खिलाड़ी प्रभा का राष्ट्रीय मंच पर जलवा, नागालैंड में दर्ज की जीत

कलेक्टर ने की सड़क, निर्माण कार्य, स्वास्थ्य और जनशिकायतों की विस्तृत समीक्षा

2 नवंबर को हाईस्कूल मैदान में होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव, सशक्त नारी, युवा उड़ान की थीम पर होगा आयोजन

धान खरीदी केंद्रों में किसानों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, साफ-सफाई से लेकर पेयजल तक के इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश

नारायणपुर में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की बैठक संपन्न, 1 नवंबर को दिल्ली में आंदोलन की तैयारी

✍️✍️मनोज चंद्रा ब्यूरो चीफ जांजगीर चांपा : सेवा सेतु केन्द्र से आसान हुई शासकीय प्रक्रिया, समय पर मिली बेटी की मिली आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र

जांजगीर-चांपा 12 अक्टूबर 2026। शासकीय सेवाओं को सरल, सुगम एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में सेवा सेतु केन्द्र नागरिकों के लिए सुविधाजनक माध्यम बन रहे हैं। तहसील मुख्यालय बलौदा निवासी श्रीमती सुमन ने अपनी पुत्री आयुषी के आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए तहसील कार्यालय बलौदा स्थित सेवा सेतु केन्द्र पहुंचीं। केन्द्र में आवेदन की जांच कर उसे स्वीकार किया गया तथा निर्धारित समय-सीमा में प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया।
      आवेदन के लगभग कुछ दिनों के भीतर प्रमाण पत्रों की पीडीएफ प्रतियां उनके मोबाइल पर प्राप्त हो गईं। इसके बाद हार्ड कॉपी भी शीघ्र उपलब्ध करा दी गई। इस पूरी प्रक्रिया में उन्हें किसी भी परेशानियों का सामना करना नहीं पड़ा। सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम सुगम एवं समयबद्ध सेवा से संतुष्ट श्रीमती सुमन ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री  विष्णु देवा साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उनका अनुभव शासकीय सेवाओं को नागरिकों तक सरलता और पारदर्शिता से पहुंचाने की दिशा में सेवा सेतु केन्द्र की उपयोगिता को दर्शाता है।
      श्रीमती सुमन ने कहा कि सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से घर बैठे प्रमाण पत्र प्राप्त होना आम नागरिकों के लिए बड़ी सुविधा है। सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से समय पर मिला प्रमाण पत्र शासन की डिजिटल एवं नागरिक-केंद्रित सेवाओं का सहज अनुभव रहा। सेवा सेतु के माध्यम से मिली यह सुविधा उनके लिए “सेवा की कहानी” का एक ऐसा उदाहरण बनी, जिसमें तकनीक ने सरकारी सेवा को नागरिक के और करीब पहुंचाया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन