Wed 05 Aug 2026

ब्रेकिंग

रावघाट बीएसपी प्रबंधन की मनमानी नही चलेगी बिना व्यवस्था किये माइंस चलाना बंद करे-नरेन्द्र नाग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

: दलपत सागर में अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई --संजय पाण्डे।

हेमु साय की रिपोर्ट दलपत सागर में अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई --संजय पाण्डे। जगदलपुर। 05 जुन,दलपत सागर में अतिक्रमण को रोकने के लिए महापौर संजय पाण्डे के नेतृत्व में स्पीकर, एमआईसी सदस्य एवं पार्षदगणों द्वारा दलपत सागर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आरआई, पटवारी सहित तहसील के अधिकारी उपस्थित रहे। मालूम हो कि दलपत सागर का आकार छोटा होते जा रहा है उसे रोकने के लिए नगर निगम की टीम महापौर के नेतृत्व में जांच करने पहुंची। नगर निगम द्वारा दलपत सागर में अतिक्रमण हटाने और सौंदर्यीकरण के प्रयास किए जा रहे हैं। दलपत सागर जगदलपुर का एक ऐतिहासिक तालाब है जो पिछले कुछ सालों से उपेक्षा का शिकार रहा है। दलपत सागर में जलकुंभी की समस्या बढ़ गई है। अतिक्रमण हटाने और तालाब को मूल रूप लाने में प्रयास जारी है। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दलपत सागर क्षेत्र में एक किनारे से मलबा गिराकर कब्जा करने की बात सामने आई थी जिसमें दलपत सागर के एरिया को कम करने की कोशिश की जा रही है। महापौर संजय पाण्डे ने कहा दलपत सागर का संरक्षण संवर्धन हमारी जिम्मेदारी है। कब्जा करने वालों के ऊपर कठोर कार्रवाई की जाएगी। दलपत सागर हम सब की धरोहर है इसे बचाना हम सब की जिम्मेदारी है। दलपत सागर मे अतिक्रमण करने वालों पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। महापौर संजय पाण्डे के साथ स्पीकर खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, लक्ष्मण झा, सुरेश गुप्ता, संग्राम सिंह राणा, संजय विश्वकर्मा, नवीन बोथरा, कुबेर देवांगन, गोपाल भारद्वाज, दीपांशु, आरआई, पटवारी सहित निगम व राजस्व का अमला मौजूद रहा बस्तर सम्भाग हेड हेमु साय 8770710680

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन