Wed 28 Oct 2026

ब्रेकिंग

नारायणपुर की टेबल टेनिस खिलाड़ी प्रभा का राष्ट्रीय मंच पर जलवा, नागालैंड में दर्ज की जीत

कलेक्टर ने की सड़क, निर्माण कार्य, स्वास्थ्य और जनशिकायतों की विस्तृत समीक्षा

2 नवंबर को हाईस्कूल मैदान में होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव, सशक्त नारी, युवा उड़ान की थीम पर होगा आयोजन

धान खरीदी केंद्रों में किसानों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, साफ-सफाई से लेकर पेयजल तक के इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश

नारायणपुर में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की बैठक संपन्न, 1 नवंबर को दिल्ली में आंदोलन की तैयारी

✍️✍️रविन्द्र राठौर बिलासपुर संभाग प्रमुख : सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण शीघ्र करें - कलेक्टर

जांजगीर-चांपा, 21 अक्टूबर 2026। कलेक्टर  जन्मेजय महोबे ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण, राज्योत्सव की तैयारियों, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति तथा आगामी धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आम नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करने तथा शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
      कलेक्टर  महोबे ने सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निराकरण केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि आवेदक की समस्या का वास्तविक समाधान किया जाए। शिकायत बंद करने से पहले यह सुनिश्चित किया जाए कि संबंधित नागरिक की समस्या वास्तव में दूर हो गई है। उन्होंने अधिकारियों को निराकरण के बाद शिकायतकर्ता से स्वयं बात कर उसकी संतुष्टि की जानकारी लेने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सबसे महत्वपूर्ण है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन