Wed 28 Oct 2026

ब्रेकिंग

नारायणपुर की टेबल टेनिस खिलाड़ी प्रभा का राष्ट्रीय मंच पर जलवा, नागालैंड में दर्ज की जीत

कलेक्टर ने की सड़क, निर्माण कार्य, स्वास्थ्य और जनशिकायतों की विस्तृत समीक्षा

2 नवंबर को हाईस्कूल मैदान में होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव, सशक्त नारी, युवा उड़ान की थीम पर होगा आयोजन

धान खरीदी केंद्रों में किसानों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, साफ-सफाई से लेकर पेयजल तक के इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश

नारायणपुर में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की बैठक संपन्न, 1 नवंबर को दिल्ली में आंदोलन की तैयारी

युधिष्ठिर देवांगन प्रांतीय हेड : सेंट्रल जेल के मुंगौड़ी सेंटर में नशे के कारोबार का आरोप, गांजा-नशीली गोलियां और नकदी बरामद होने की चर्चा

सेंट्रल जेल के मुंगौड़ी सेंटर में नशे के कारोबार का आरोप, गांजा-नशीली गोलियां और नकदी बरामद होने की चर्चा👃रायपुर। राजधानी की सेंट्रल जेल के बाहर स्थित मुंगौड़ी सेंटर में नशीले पदार्थों की सप्लाई से जुड़ा मामला सामने आने की जानकारी है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार जेल प्रशासन की दबिश के दौरान गांजा, तंबाकू, नशीली गोलियां, करीब 400 पैकेट सितार गुटखा, दो मोबाइल फोन और लगभग 70 से 72 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।👃सूत्रों के मुताबिक यह मुंगौड़ी सेंटर जेल प्रहरी राजेश वर्मा द्वारा संचालित किया जा रहा था। आरोप है कि इसी सेंटर के माध्यम से जेल के भीतर नशीले पदार्थ और अन्य प्रतिबंधित सामग्री पहुंचाई जाती थी।👃इसी कार्रवाई के दौरान मन्नत पुरैना नामक एक अन्य प्रहरी के पास से भी 15 पैकेट तंबाकू बरामद किए जाने की जानकारी सामने आई है। सूत्रों का दावा है कि कथित तौर पर ऑनलाइन भुगतान प्रहरी की बेटी के खाते में लिया जाता था।👃दबिश के बाद भी कार्रवाई पर सवाल👃मामले में सबसे बड़ा सवाल कार्रवाई को लेकर उठ रहा है। सूत्रों के अनुसार दबिश के बाद संबंधित कर्मचारियों को केवल नोटिस देकर छोड़ दिया गया और कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की गई। वहीं, पिछले तीन दिनों से मुंगौड़ी सेंटर बंद बताए जाने की भी जानकारी है।👃हालांकि, इन आरोपों और बरामदगी को लेकर जेल विभाग की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में पूरे मामले की वास्तविकता और जिम्मेदार लोगों की भूमिका स्पष्ट होने के लिए विभागीय जांच और आधिकारिक बयान का इंतजार है।

युधिष्ठिर देवांगन प्रांतीय हेड

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन