Tue 04 Aug 2026

ब्रेकिंग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

ट्रैक्टर में सवार होकर सड़क पर उतरे किसान । : ट्रैक्टर मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

ट्रैक्टर में सवार होकर सड़क पर उतरे किसान, ट्रैक्टर मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन*

नारायणपुर में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के बैनर तले किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ट्रैक्टर मार्च निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। फसलों का उचित समर्थन मूल्य, डीजल-पेट्रोल की किल्लत और खाद-बीज की कमी को लेकर सैकड़ों किसान ट्रैक्टरों के साथ सड़क पर उतरे। प्रदर्शन के बाद किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द समाधान की मांग की।

नारायणपुर के बखरूपारा स्थित बाजार स्थल में आयोजित किसान अधिकार पंचायत में जिले भर से 500 से अधिक किसान शामिल हुए। इसके बाद सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसानों ने रैली निकाली। हाई स्कूल के सामने पुलिस ने बैरिकेड लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। किसानों ने आरोप लगाया कि व्यापारियों और बिचौलियों द्वारा मक्का और धान की फसल समर्थन मूल्य से काफी कम कीमत पर खरीदी जा रही है, जबकि खाद्य विभाग की मॉनिटरिंग भी प्रभावी नहीं है।

किसानों ने धान का समर्थन मूल्य 4000 रुपये प्रति क्विंटल, मक्का की खरीदी 2410 रुपये प्रति किलो की दर से किए जाने, डीजल-पेट्रोल की किल्लत दूर करने तथा खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की। किसानों का कहना है कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आने वाले समय में हजारों किसान ट्रैक्टरों के साथ सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेंगे। अंत में मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।

प्रदान संपादक

तेन सिंह ठाकुर

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन