Wed 05 Aug 2026

ब्रेकिंग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : जिला कोंडागांव में स्विमिंग प्रशिक्षण में खिलाड़ी ले रहे निःशुल्क प्रशिक्षण

स्विमिंग प्रशिक्षण में खिलाड़ी ले रहे निःशुल्क प्रशिक्षण*

*कोण्डागांव, 12 मई 2026/* कार्यालय कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक, समग्र शिक्षा जिला कोण्डागांव (छत्तीसगढ़) के आदेशानुसार जिले के छात्र-छात्राओं को नवीन अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से ग्रीष्मकालीन समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। समर कैम्प का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के शैक्षणिक संवर्धन, कौशल निर्माण तथा उनके रचनात्मक एवं समग्र विकास को प्रोत्साहित करना है।

जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन समर कैम्प का आयोजन 01 मई 2026 से 25 मई 2026 तक किया जा रहा है। इसी क्रम में कनेरा रोड स्थित स्विमिंग पूल में बच्चों एवं खिलाड़ियों को निःशुल्क तैराकी प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।

समर कैम्प में महिला एवं पुरुष प्रशिक्षकों द्वारा खिलाड़ियों को तैराकी की विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही प्रशिक्षण के दौरान सुरक्षा के सभी आवश्यक मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। नगर सेना के लाइफ गार्ड्स द्वारा स्विमिंग पूल परिसर में लगातार निगरानी रखी जा रही है, जिससे प्रतिभागियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

समर कैम्प के माध्यम से बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़ने, आत्मविश्वास बढ़ाने तथा शारीरिक एवं मानसिक विकास को प्रोत्साहन मिल रहा है। जिला प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु इस प्रकार की गतिविधियों को निरंतर बढ़ावा दिया जा रहा है।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन