Thu 06 Aug 2026

ब्रेकिंग

रावघाट बीएसपी प्रबंधन की मनमानी नही चलेगी बिना व्यवस्था किये माइंस चलाना बंद करे-नरेन्द्र नाग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

तेन सिंह ठाकुर : धर्मांतरण के खिलाफ पंडरिया विधायक भावना बोहरा की पहल, 500 लोगों की हुई धर्म वापसी

धर्मांतरण के खिलाफ पंडरिया विधायक भावना बोहरा की पहल, 500 लोगों की हुई धर्म वापसी

कुलहीडोंगरी में संस्कृति गौरव सम्मेलन आयोजित, विधायक ने पैर पखार कर किया स्वागत।कवर्धा पंडरिया क्षेत्र में धर्म परिवर्तन के मुद्दे को लेकर प्रदेश के उत्कृष्ट विधायक भावना बोहरा लगातार मुखर नजर आ रही हैं। आदिवासी इलाकों में धर्मांतरण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक करीब 500 लोगों ने पुनः अपने मूल धर्म में वापसी की है।पंडरिया विकासखंड के आदिवासी ग्राम कुलहीडोंगरी में आयोजित संस्कृति गौरव सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विधायक भावना बोहरा ने आज धर्म वापसी करने वाले 165 सभी लोगों का पारंपरिक रीति-रिवाज से पैर पखार कर एवं नारियल भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया। इस पहल को क्षेत्र में सांस्कृतिक अस्मिता और परंपरा के संरक्षण से जोड़कर देखा जा रहा है।

धर्म परिवर्तन करने वालों को दी चेतावनी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक बोहरा ने धर्म परिवर्तन कराने में सक्रिय एजेंटों को दो टूक चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के सीधे-साधे लोगों को लालच, प्रलोभन और अंधविश्वास में फंसाकर धर्म परिवर्तन कराना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने यह भी कहा कि जिन्होंने किसी कारणवश अन्य धर्म अपनाया है, उनकी धर्म वापसी सुनिश्चित की जाएगी और उन्हें सामाजिक सम्मान के साथ पुनः जोड़ा जाएगा,

प्रधान संपादक

तेन सिंह ठाकुर

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन