Sat 13 Jun 2026

ब्रेकिंग

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

महिला सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के तहत जी.एन.एम. छात्रावास में आयोजित हुआ विशेष जागरूकता कार्यक्रम

अबूझमाड़ के ग्राम मसपुर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशामुक्ति और शिक्षा का संदेश, महिलाओं को वितरित किए सेनेटरी नैपकिन

थाना अनंतपुर क्षेत्र के दूरस्थ गांव के ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत् होने ग्राम ओडारगांव में लगाया गया सहयोग चौपाल

कांकेर पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु तनाव प्रबंधन, मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्म-सशक्तिकरण विषयक का आयोजन

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : कांकेर पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु तनाव प्रबंधन, मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्म-सशक्तिकरण विषयक का आयोजन

कांकेर पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु तनाव प्रबंधन, मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्म-सशक्तिकरण विषयक विशेष व्याख्यान का आयोजन।

ब्रह्माकुमारी संस्थान के सहयोग से कांकेर पुलिस कर्मियों हेतु विशेष जागरूकता कार्यक्रम।

पुलिस बल के मानसिक एवं आध्यात्मिक सशक्तिकरण के लिए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम ।

कांकेर पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक संतुलन एवं समग्र व्यक्तित्व विकास को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, कांकेर के सहयोग से एक विशेष प्रेरणादायी व्याख्यान एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम ब्रह्माकुमारी संस्था के सुरक्षा सेवा प्रभाग द्वारा संचालित राज्यव्यापी अभियान "आत्म-सशक्तिकरण से राष्ट्र सशक्तिकरण तक " के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य सुरक्षा बलों एवं शासकीय सेवाओं से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों को मानसिक रूप से सशक्त एवं सकारात्मक बनाना है।

पुलिस सेवा अत्यंत चुनौतीपूर्ण एवं जिम्मेदारीपूर्ण कार्यों से जुड़ी होती है, जहां अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निरंतर तनावपूर्ण परिस्थितियों, संवेदनशील घटनाओं एवं कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में मानसिक स्वास्थ्य, आत्म-नियंत्रण एवं भावनात्मक संतुलन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक हो जाता है।

कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राजयोग मेडिटेशन, तनाव प्रबंधन, सकारात्मक चिंतन, जीवन मूल्यों, आत्मविश्वास निर्माण तथा व्यक्तित्व विकास से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

⬜कार्यक्रम के प्रमुख विषय :---

🔹 मानसिक स्वास्थ्य एवं समग्र कल्याण।

🔹 आत्म-सशक्तिकरण एवं व्यक्तित्व विकास।

🔹 पारस्परिक संबंधों में सामंजस्य एवं प्रभावी संवाद।

🔹 चुनौतियों एवं तनावपूर्ण परिस्थितियों का प्रभावी प्रबंधन।

🔹 डिजिटल युग में मानसिक संतुलन एवं स्वस्थ जीवनशैली।

⬜इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) ने कहा कि पुलिस बल की कार्यक्षमता केवल शारीरिक फिटनेस पर ही नहीं, बल्कि मानसिक दृढ़ता एवं सकारात्मक सोच पर भी आधारित होती है। मानसिक रूप से सशक्त एवं संतुलित पुलिसकर्मी समाज को बेहतर सुरक्षा, संवेदनशील सेवा एवं प्रभावी पुलिसिंग प्रदान कर सकते हैं।

⬜उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रेरणादायी एवं जागरूकता कार्यक्रम पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन अधिक आत्मविश्वास, ऊर्जा, समर्पण एवं दक्षता के साथ करने के लिए प्रेरित करते हैं तथा उनके व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

⬜कांकेर पुलिस द्वारा अपने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सर्वांगीण विकास एवं कल्याण के उद्देश्य से समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, योग एवं ध्यान सत्र, खेलकूद प्रतियोगिताएं, प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा विभिन्न जागरूकता अभियानों का आयोजन किया जाता रहेगा।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन