Wed 05 Aug 2026

ब्रेकिंग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : समाधान ऐप” के माध्यम से किराएदार एवं होटल सत्यापन सुविधा को बढ़ावा देने विशेष बैठक का आयोजन।

“समाधान ऐप” के माध्यम से किराएदार एवं होटल सत्यापन सुविधा को बढ़ावा देने विशेष बैठक का आयोजन।

होटल, लॉज, धर्मशाला, हॉस्टल, गेस्ट हाउस, विवाह स्थल एवं अन्य आवासीय प्रतिष्ठानों के संचालकों को ऑनलाइन सत्यापन प्रक्रिया की दी गई विस्तृत जानकारी।

नागरिक सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने एवं अपराधों की रोकथाम हेतु “समाधान ऐप” के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल।

पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक सुश्री विंकेश्वरी पिंदे के पर्यवेक्षण में जिला उत्तर बस्तर कांकेर में “समाधान ऐप” के माध्यम से किराएदार एवं होटल सत्यापन सुविधा को प्रभावी रूप से लागू करने एवं जनसहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया।

⬜कार्यक्रम में जिले के होटल, लॉज, धर्मशाला, गेस्ट हाउस, हॉस्टल, विवाह स्थल एवं अन्य आवासीय प्रतिष्ठानों के संचालकों को समाधान ऐप के माध्यम से ऑनलाइन सत्यापन प्रक्रिया की चरणबद्ध जानकारी प्रदान की गई। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस विभाग आधुनिक तकनीक का उपयोग कर नागरिक सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है तथा समाधान ऐप इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

बैठक के दौरान बताया गया कि कई बार अपराधी, फरार आरोपी अथवा संदिग्ध व्यक्ति अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर होटल, लॉज अथवा किराए के मकानों में ठहरने का प्रयास करते हैं। ऐसे मामलों में यदि प्रत्येक अतिथि एवं किराएदार का समय पर सत्यापन सुनिश्चित किया जाए तो अपराधों की रोकथाम, संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को महत्वपूर्ण सहायता प्राप्त होती है।

अधिकारियों ने यह भी बताया कि अब किसी भी अतिथि अथवा किराएदार का सत्यापन मोबाइल फोन के माध्यम से कुछ ही मिनटों में ऑनलाइन किया जा सकता है। इससे सत्यापन प्रक्रिया सरल, सुरक्षित, पारदर्शी एवं समयबद्ध हो गई है, साथ ही पुलिस एवं आम नागरिकों के बीच समन्वय भी मजबूत होगा।

होटल /लॉज में कार्यरत सभी कर्मचारियों का आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं पूर्ण पते का पुलिस सत्यापन करवाने कहा गया। साथ ही होटल / लॉज के मुख्य मुख्य जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवा कर उनकी रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम में डीसीबी प्रभारी निरीक्षक मनोरमा कुर्रे, एएसआई पवन जैन, डोगेश्वर कुमार सहित लगभग 40 होटल एवं लॉज संचालक उपस्थित रहे।

कांकेर पुलिस की अपील:-

कांकेर पुलिस सभी होटल, लॉज, धर्मशाला, गेस्ट हाउस, हॉस्टल एवं किराएदार रखने वाले मकान मालिकों से अपील करती है कि वे “समाधान ऐप "डाउनलोड कर प्रत्येक अतिथि एवं किराएदार का सत्यापन अनिवार्य रूप से करें।

आपकी सतर्कता एवं सहयोग से अपराधियों और संदिग्ध व्यक्तियों को छिपने का अवसर नहीं मिलेगा तथा जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा।

क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा अपराध संबंधी सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को हेल्पलाइन नंबर 9479155125 पर दी सूचना दी जा सकती है।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन