Wed 05 Aug 2026

ब्रेकिंग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : जाटलूर समाधान शिविर में 410 आवेदन प्राप्त 200 का मौके पर निराकरण

जाटलूर समाधान शिविर में 410 आवेदन प्राप्त 200 का मौके पर निराकरण

नारायणपुर, 23 मई 2026// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में संचालित “सुशासन तिहार 2026” आमजन और शासन के बीच भरोसे का सशक्त माध्यम बनकर उभर रहा है। इस अभियान के तहत प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रहा है और त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहा है। विशेष रूप से दूरस्थ एवं आदिवासी क्षेत्रों के ग्रामीणों को इस पहल से बड़ी राहत मिल रही है।

इसी क्रम में जनपद पंचायत ओरछा अंतर्गत ग्राम जाटलूर में 22 मई 2026 को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 410 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 200 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि 210 आवेदन प्रक्रियाधीन हैं।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, श्रम विभाग, आधार कार्ड, बैंक खाता, महिला एवं बाल विकास तथा पशु विभाग सहित कई विभागों की सेवाएं ग्रामीणों को उपलब्ध कराई गईं। स्वास्थ्य विभाग के 90 आवेदनों का तत्काल समाधान किया गया। वहीं श्रम विभाग के 38, आधार कार्ड विभाग के 19, बैंक खाते से जुड़े 22 तथा पशु विभाग के 14 मामलों का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से सर्वाधिक 92 आवेदन प्राप्त हुए, जबकि पीएम किसान योजना से संबंधित 60 आवेदन लंबित दर्ज किए गए। शिविर में पहुंचे ग्रामीणों ने शासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अब उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं।

प्रशासन द्वारा आयोजित इस समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन